ACTRESS URMILA SANAWAR: उत्तराखंड की विवादित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, टीवी एक्ट्रेस औऱ पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस नजर आ रही हैं। ताजा मामला सोशल मीडिया के जरिए एक महिला की छवि खराब करने, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर धमकियां दिलवाने से जुड़ा है। देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में उनके खिलाफ इसके लिए प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।
क्या है ACTRESS URMILA SANAWAR से जुड़ा नया मामला?
मोथरोवाला चौक निवासी आरती गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट साझा कर रही हैं। आरती का कहना है कि उर्मिला न केवल उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रही हैं, बल्कि लोगों को उनके खिलाफ उकसा भी रही हैं।
उनकी तहरीर के अनुसार, उर्मिला ने आरती का व्यक्तिगत मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद से आरती को अज्ञात नंबरों से लगातार अपमानजनक कॉल्स और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह इस घटनाक्रम से अत्यधिक मानसिक तनाव में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, उर्मिला के सोशल मीडिया अकाउंट्स की सघनता से जांच की जा रही है।

ACTRESS URMILA SANAWAR का विवादों का से रहा है पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब ACTRESS URMILA SANAWAR विवादों में आई हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई ऐसे दावे और खुलासे किए हैं, जिन्होंने उत्तराखंड की राजनीति और गलियारों में हलचल मचा दी थी।
- ‘ऑडियो बम’ और अंकिता भंडारी हत्याकांड
उर्मिला ने सनसनीखेज दावा किया था कि उनके पास उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और ऑडियो क्लिप्स मौजूद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ रिकॉर्डिंग्स वायरल की थीं, जिन्हें उन्होंने ‘ऑडियो बम’ नाम दिया था। इन क्लिप्स के आधार पर उन्होंने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
- पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ विवाह का दावा
उर्मिला का सबसे चर्चित और विवादास्पद मामला भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ रहा। उर्मिला ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि वह सुरेश राठौर की पत्नी हैं और उनकी शादी नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई थी। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश राठौर की बेटी ने उर्मिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था।

- नौ दिनों तक रहस्यमयी ढंग से गायब होना
जनवरी 2026 की शुरुआत में ACTRESS URMILA SANAWAR ने एक वीडियो जारी कर रोते हुए अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया था। इसके तुरंत बाद वह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थीं। करीब नौ दिनों तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहीं, जिसके बाद पुलिस ने उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया था।
READ MORE:
- Breaking News: हरिद्वार रोशनाबाद कोर्ट में उर्मिला सनावर की पेशी, अंकिता केस में नया एंगल
- अंकिता भंडारी हत्याकांड: आज एसआईटी के सामने पेश होंगी उर्मिला सनावर, ऑडियो क्लिप सौंप सकती हैं
- अंकिता भंडारी हत्याकांड: वायरल ऑडियो पर घिरे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, दो मुकदमे दर्ज
Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our Stories!
For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article at ANKITA BHANDARI MURDER CASE: कथित पत्नी के वीडियो से हड़कंप, पूर्व विधायक ने वायरल ऑडियो को बताया AI जनरेटेड. Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

