/ Mar 16, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

ACADEMY AWARDS 2026 की घोषणा, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, यहाँ पढ़िए पूरी लिस्ट

ACADEMY AWARDS 2026: लॉस एंजिल्स के प्रसिद्ध डॉल्बी थिएटर में आयोजित 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) का समापन हो गया है। इस साल के पुरस्कारों में फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला, जिसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत कुल छह श्रेणियों में जीत हासिल की। हालांकि रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ को सबसे अधिक 16 नामांकन प्राप्त हुए थे, लेकिन पुरस्कार जीतने के मामले में लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ सबसे आगे रही। शानदार कहानी और तकनीकी कौशल के दम पर इस साल की सबसे सफल फिल्म बनकर उभरी।

माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले ने रचे नए कीर्तिमान

अभिनय की श्रेणियों में इस बार ऑस्कर के मंच पर नए इतिहास लिखे गए। ‘सिनर्स’ में शानदार प्रदर्शन करने वाले माइकल बी जॉर्डन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (बेस्ट एक्टर) के पुरस्कार से नवाजा गया। इस जीत के साथ ही वह ऑस्कर जीतने वाले इतिहास के छठे अश्वेत अभिनेता बन गए हैं। सरी ओर, फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए जेसी बकले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (बेस्ट एक्ट्रेस) का पुरस्कार मिला। जेसी बकले यह सम्मान पाने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गई हैं, जिससे उन्होंने अपने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

ACADEMY AWARDS 2026
ACADEMY AWARDS 2026

ACADEMY AWARDS 2026 की फुल विनर्स लिस्ट

  • ACADEMY AWARDS 2026 की बेस्ट फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनअदर
  • बेस्ट एक्टर- माइकल बी जोर्डन (सिनर्स)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- जेसी बकले (हैमनेट)
  • बेस्ट डायरेक्टिंग- पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन (केपॉप डेमोन हंटर्स)
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- सिनर्स
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनअदर
  • बेस्ट साउंड- F1
  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- लुडविग गोरांसन (सिनर्स)
  • बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म- मिस्टर नोबडी अगैंस्ट पुतिन
  • बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्प्टी रूम्स
  • बेस्ट विजुअल एफेक्ट- अवतार: फायर एंड ऐश
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रैंकस्टाइन
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर (सिनर्स)
  • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- द सिंगर्स, टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा (जॉइन्ट विनर)
  • बेस्ट कास्टिंग- कसांड्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- फ्रैंकस्टाइन
  • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन- फ्रैंकस्टाइन
  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- केपॉप डेमोन हंटर्स
  • ACADEMY AWARDS 2026 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मेडिगन (वेपंस)
ACADEMY AWARDS 2026
ACADEMY AWARDS 2026

जानिए अकादमी पुरस्कारों के बारे में

अकादमी पुरस्कार, जिसे दुनिया भर में ‘ऑस्कर’ के नाम से जाना जाता है, फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित और पुराना सम्मान है। इसकी शुरुआत ‘अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज‘ (AMPAS) द्वारा की गई थी। पहला ऑस्कर समारोह 16 मई, 1929 को हॉलीवुड के होटल रूजवेल्ट में एक निजी डिनर के दौरान आयोजित हुआ था। उस समय केवल 15 प्रतिमाएं दी गई थीं और विजेताओं के नाम तीन महीने पहले ही घोषित कर दिए गए थे।

ऑस्कर पुरस्कार देने का मुख्य उद्देश्य फिल्म निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे अभिनय, निर्देशन, लेखन और तकनीकी बारीकियों में उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मानित करना है। वर्तमान में यह समारोह 200 से अधिक देशों में लाइव दिखाया जाता है। समय के साथ इसके नियमों में कई बदलाव हुए हैं। जैसे, 1941 से विजेताओं के नाम सीलबंद लिफाफे में रखे जाने लगे ताकि गोपनीयता बनी रहे। पहले ऑस्कर के लिए दो साल की अवधि की फिल्मों पर विचार होता था, लेकिन 1935 से इसे एक कैलेंडर वर्ष (1 जनवरी से 31 दिसंबर) कर दिया गया।

इस पुरस्कार की ट्रॉफी भी काफी खास है। यह एक योद्धा की आकृति है जो फिल्म रील पर खड़ी है और अपने हाथों में तलवार लिए हुए है। रील की पांच तिल्लियां अकादमी की पांच मूल शाखाओं अभिनेता, लेखक, निर्देशक, निर्माता और तकनीशियन को दर्शाती हैं। इसे बनाने में टिन और तांबे का इस्तेमाल होता है, जिस पर सोने की परत चढ़ाई जाती है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान धातु की कमी के कारण ये प्रतिमाएं प्लास्टर से बनाई गई थीं, जिन्हें युद्ध के बाद सोने की प्रतिमाओं से बदल दिया गया।

नामांकन और मतदान की प्रक्रिया काफी सख्त है। इसके लिए लगभग 6000 पेशेवर सदस्य वोट देते हैं। आमतौर पर हर शाखा के सदस्य केवल अपनी ही कैटेगरी में वोट करते हैं, लेकिन ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ के लिए सभी सदस्य मतदान कर सकते हैं। 1950 के बाद से एक नियम यह भी बनाया गया कि कोई भी विजेता अपनी ट्रॉफी बेच नहीं सकता। अगर वह इसे हटाना चाहता है, तो उसे पहले अकादमी को इसे 1 डॉलर में वापस करने का प्रस्ताव देना होगा। आज ऑस्कर के मंच पर 24 से अधिक श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं। कोडेक थिएटर अब इस समारोह का स्थाई स्थल बन चुका है।

ये भी पढ़िए- वरुण धवन की फिल्म ‘HAI JAWANI TO ISHQ HONA HAI’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन रिलीज होगी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.