HomeEntertainmentबिग बॉस फ़ेम अब्दु रोजिक ने तोड़ी सगाई, इन कारणों से लिया...

बिग बॉस फ़ेम अब्दु रोजिक ने तोड़ी सगाई, इन कारणों से लिया इतना बड़ा फैसला

ABDU ROZIK: बिग बॉस 16 से प्रसिद्ध हुए अब्दु रोजिक ने हाल ही में अपनी शादी तोड़ दी है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने सबको चौकांते हुए अपनी प्रेमिका अमीरा से सगाई की थी और उस खुशी को सोशल मीडिया पर साझा भी किया था। लेकिन एक इंटरव्यू में अब्दु ने बताया कि उनके रिश्ते में समय के साथ कुछ सांस्कृतिक अंतर सामने आए, जो उनके इस निर्णय का मुख्य कारण बने।

ABDU ROZIK
ABDU ROZIK

ABDU ROZIK: अपनी सफलता का श्रेय खुद को दिया 

उन्होंने यह भी बताया कि वह एक मजबूत इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हैं और जीवन में कई मुश्किलों का सामना करते रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक ऐसे साथी की जरूरत थी जो मानसिक रूप से भी उतना ही मजबूत हो। अब्दु ने यह भी कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय खुद को देते हैं। अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उनके समर्थन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है।

ये भी पढिए-

YUDHRA
YUDHRA

सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल की नई एक्शन फिल्म “युद्धरा” इस दिन होगी रिलीज

इसके साथ ही अब्दु ने यह भी विश्वास जताया कि सही समय पर उन्हें फिर से प्यार मिल जाएगा। उन्होंने फैंस का आभार व्यक्त किया और सभी को उनके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। हालांकि, उनके इस फैसले से उनके फैंस को निराशा हुई है क्योंकि कई लोग उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular