HomeLatest Newsआम आदमी पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल, इन नेताओं को मिली बड़ी...

आम आदमी पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAM AADMI PARTY ने अपने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा बदलाव दिल्ली में देखने को मिला, जहां पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी गोपाल राय के पास थी, लेकिन अब उन्हें गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। PAC की बैठक में चार राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति हुई है। पंजाब की कमान पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी गई है, जबकि सत्येंद्र जैन को वहां का सह-प्रभारी बनाया गया है।

AAM AADMI PARTY
AAM AADMI PARTY

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में चार राज्यों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए। गुजरात में गोपाल राय को प्रभारी और दुर्गेश पाठक को सह प्रभारी बनाया गया। गोवा में पंकज गुप्ता को प्रभारी, जबकि अंकुश नारंग, आभास चंदेला और दीपक सिंगला को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। पंजाब में मनीष सिसोदिया को प्रभारी और सत्येंद्र जैन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में संदीप पाठक को जिम्मेदारी दी गई। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सौरभ भारद्वाज को नियुक्त किया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मेहराज मलिक को सौंपी गई।

AAM AADMI PARTY
AAM AADMI PARTY

AAM AADMI PARTY के नेताओं की ये रही प्रतिक्रिया

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा, “विधानसभा चुनाव में दिल्ली की लगभग आधी आबादी ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया था। हमारा लक्ष्य पार्टी को और मजबूत करना है। मेरा मानना है कि हार के बाद संगठन को दोबारा खड़ा करना आसान होता है, क्योंकि जो लोग पार्टी के कठिन समय में भी साथ रहते हैं, वे असली हीरा होते हैं।” गोपाल राय ने अपनी नई जिम्मेदारी पर कहा, “पार्टी अब उन राज्यों में फोकस कर रही है जहां चुनाव होने हैं। संगठन विस्तार के लिए पूरे देश में काम तेज किया जाएगा और पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।”

ये भी पढिए-

CM DHAMI NEWS
CM DHAMI NEWS
WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular