आधार कार्ड दिखाओ- बारातियों से बोले लड़की वाले, खाना तभी मिलेगा- वरना लौट जाओ

0
252
aadhaar card

Aadhaar Card दिखाएँ और खाना खाएं,जो ना हो आधार तो वापस लौट जाएँ

कभी कभी कुछ ऐसा देखने और सुनने को मिलता है कि उस पर क्या प्रतिक्रिया दें समझ नहीं आता। एक ऐसा ही अजीब मामला उत्तर प्रदेश जिला अमरोहा से आ रहा है जहां एक शादी समारोह में बारातियों से लड़की वालों ने खाने के टेबल पर आधार मांग लिया। बताया जा रहा है कि लड़की वालों ने बारातियों से कहा कि खाना चाहिए तो पहले आधार दिखाओ और फिर खाना खाओ और अगर नहीं है तो वापस लौट जाओ। अजीब है ना पर यह सच है।

Aadhaar Card “शादी में लेकर जाएँ और भरपेट खाना पाएँ “

aadhaar card

Aadhaar Card की जरूरत आम तौर पर जरूरी काम काज और पैसों से जुड़े लेन देन के दौरान पड़ती है, पर अगर किसी बारात में इसे आप से मांग लिया जाए तो क्या होगा? सुन कर आप सन्न रह गए न। जी हाँ, उत्तर प्रदेश में एक शादी के दौरान बारातियों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। खाना खाने से पहले उनसे अपना आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा गया था और यह सुनकर वो सभी हक्का बक्का रह गए।

Aadhaar Card था एक बहाना, तय सीमा से अधिक बारातियों की भीड़ बढ़ने से लड़की वाले हो गए थे परेशान

दरअसल, यह पूरा मामला अमरोहा का है जहां लड़के वाले खाना खाने पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने उनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा था। पता चला है कि इसकी असली वजह तय सीमा से अधिक बारातियों की संख्या बढ़ने से लड़की पक्ष परेशान हो गया था और ऐसे में उन्होने यह कदम Aadhaar Card वाला उठाया। शादी अमरोहा जिले के हसनपुर शहर में 21 सितम्बर को हुई थी। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कुछ विडियो भी सामने आए थे।

ये भी पढ़ें   सपा ने सदन में बैठे BJP विधायकों का वीडियो किया शेयर, एक एमएलए खा रहे थे तंबाकू तो दूसरे मोबाइल में खेल रहे थे गेम

Aadhaar Card था बहाना, चंद सेकेन्ड्स में खत्म हो रहे खाने को था बचाना

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले सभी मेहमानों को स्नैक्स ऑफर किए गए थे पर एकाएक उनकी संख्या बढ़ती ही गयी और जब खाने कि बारी आई, तब भीड़ बहुत बढ़ चुकी थी और यह संख्या लड़की वालों की उम्मीद से काफी अधिक थी। इसका हल निकालते हुए लड़की वालों ने लड़के वालों से बात की और कहा कि हम खाना उन्हीं को खिलाएँगे जो आधार दिखाएंगे। हालांकि, बाद में लड़के वाले भी इस बात को मान गए।

मोहम्मद साहिल नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उस जगह पर एक समय पर 2 शादियाँ चल रही थीं और ऐसा लग रहा था कि इस शादी में दूसरी जगह के बाराती भी घुस गए और ऐसे में लड़की वालों का परेशान होना लाजिमी है।

For Latest Uttar Pradesh News Subscribe devbhoominews.com