HomeEducationदेहरादून में 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम धामी ने कहा-...

देहरादून में 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम धामी ने कहा- यह केवल नौकरी नहीं, जनसेवा का संकल्प है

UTTARAKHAND APPOINTMENT LETTER: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक विशेष समारोह में विभिन्न विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक पद पर चयनित पांच अभ्यर्थियों सहित कुल 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

UTTARAKHAND APPOINTMENT LETTER जिम्मेदारी और जनविश्वास का प्रतीक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी कार्यशैली, संवेदनशीलता और जनता के प्रति समर्पण से तय होती है। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का आह्वान किया।

डेढ़ लाख अभ्यर्थियों में से चुने गए 182 प्रतिभागी

मुख्यमंत्री ने चयन प्रक्रिया की कठिनाई का उल्लेख करते हुए बताया कि उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के लिए राज्यभर से लगभग डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 71 हजार से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि कठोर प्रतिस्पर्धा और बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद केवल 182 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हो सके। उन्होंने कहा कि यह सफलता चयनित युवाओं के कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

UTTARAKHAND APPOINTMENT LETTER
UTTARAKHAND APPOINTMENT LETTER

नकल विरोधी कानून से बढ़ा युवाओं का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के लागू होने के बाद युवाओं का सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं पर विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान पूरी पारदर्शिता के साथ 34 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां प्रदान की हैं। आज 187 नए युवाओं के सरकारी सेवा से जुड़ने से यह अभियान और मजबूत हुआ है। (UTTARAKHAND APPOINTMENT LETTER)

READ MORE NEWS:

स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप प्रदेश में ही अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार ‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी’ को उत्तराखंड के विकास की सबसे बड़ी ताकत बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। (UTTARAKHAND APPOINTMENT LETTER)

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने 21वीं सदी के तीसरे दशक को “उत्तराखंड का दशक” बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में नवचयनित प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि सरकार नीतियां बनाती है, लेकिन उन्हें धरातल पर सफलतापूर्वक लागू करने की जिम्मेदारी प्रशासनिक तंत्र की होती है। (UTTARAKHAND APPOINTMENT LETTER)

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular