HomeLatest Newsउत्तराखंड में लगातार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, कई हाईवे और सड़कें बंद,...

उत्तराखंड में लगातार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, कई हाईवे और सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में

UTTARAKHAND RAIN: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में चुनौतियों का सिलसिला बढ़ गया है। राज्यभर में लगातार तीसरे दिन सभी जिलों में भारी वर्षा का दौर जारी है, जिसके कारण केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर विभिन्न स्थानों पर भारी मलबे और पत्थरों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

UTTARAKHAND RAIN: कई हाईवे और सड़कें बंद

  • UTTARAKHAND RAIN के कारण चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे गुलाबकोटी के पास मलबा आने से मार्ग बंद
  • बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास मलबा आने से बंद, दोनों ओर कई यात्रा वाहन फंसे, तीर्थयात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे
  • बुधवार को देहरादून बॉर्डर पर यमुनोत्री हाईवे पर भारी बोल्डर चलती कार पर गिरा- कोटद्वार के परिवार के 4 लोग घायल, कार क्षतिग्रस्त
  • ज्योतिर्मठ (चमोली) के पगनो गांव में मलबा आवासीय क्षेत्र में घुसा, दो बुजुर्ग (सतेश्वर प्रसाद व सीता देवी) घर में फंसे, ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला
  • स्थानीय निवासी बदरी प्रसाद सुंदरियाल के अनुसार बारिश से गांव की फसलों को भी नुकसान

ग्रामीण मार्ग बंद 

  • UTTARAKHAND RAIN के कारण कुल 27 ग्रामीण मार्ग बंद
  • देहरादून: 10, टिहरी: 6, पिथौरागढ़: 5, बागेश्वर: 3, चमोली: 2, चंपावत: 1
  • प्रशासन मार्ग खोलने के प्रयास में जुटा
UTTARAKHAND RAIN
UTTARAKHAND RAIN

मौसम विभाग का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर (भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका)
  • यलो अलर्ट: हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली
  • UTTARAKHAND RAIN के कारण बागेश्वर और चंपावत में कक्षा 12 तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, लेकिन घोषणा तक शिक्षक स्कूल पहुंच चुके थे

ये भी पढ़िए-

डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई UTTARAKHAND RAIN से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

 UTTARAKHAND MONSOON

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular