HomeLatest Newsउत्तराखण्ड में बुनियादी ढांचे का होगा विस्तार, विभिन्न योजनाओं के लिए ₹20.79...

उत्तराखण्ड में बुनियादी ढांचे का होगा विस्तार, विभिन्न योजनाओं के लिए ₹20.79 करोड़ स्वीकृत

UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS: उत्तराखण्ड में बुनियादी सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण, सरकारी आवासों, सार्वजनिक सुविधाओं और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई परियोजनाओं के लिए कुल ₹20.79 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृत हुए है।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को बेहतर आवागमन, सुविधाजनक बुनियादी ढांचा और सार्वजनिक सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS

सरकार का फोकस विशेष रूप से सड़क नेटवर्क को मजबूत करने, सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी विकास पहुंचाने पर है।

  • जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र में न्यायिक अधिकारियों के लिए टाइप-5 आवास निर्माण हेतु ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में लगभग ₹77.61 लाख जारी किए गए हैं।
  • वहीं, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के तहत नागरिक सुरक्षा कार्यालय के लिए नए अनावासीय भवन निर्माण को भी मंजूरी मिली है, जिसके लिए ₹2.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS
UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS
  • पर्वतीय जिलों में सड़क सुधार और नए मोटर मार्गों पर भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। टिहरी गढ़वाल के थौलधार विकासखंड में कमान्द-थौलधार मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए ₹3.52 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
  • बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक में बिनातोली से गरकोट तक नए मोटर मार्ग निर्माण के लिए UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS के तहत ₹4.01 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
  • पौड़ी गढ़वाल के पाबों विकासखंड में चपलोडी-फल्द्वाड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए ₹2.22 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
  • नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में दूनीखाल-रातीघाट पैदल मार्ग के सीसी निर्माण और सुधारीकरण कार्य के लिए UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS के तहत ₹4.01 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
  • इसके अलावा देहरादून में राष्ट्रीय राजमार्ग-72 लच्छीवाला से गुलर स्पोर्ट्स स्टेडियम होते हुए रायपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक तक प्रस्तावित 4 लेन एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर परियोजना के शुरुआती कार्यों के लिए ₹1.03 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • पौड़ी जिले के बिल्केदार-गौरीकोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए भी UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS के तहत ₹3.67 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS
UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS
  • राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्वच्छता और सामाजिक समावेशन को ध्यान में रखते हुए चमोली, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में पुरुषों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर और दिव्यांगजनों के लिए पृथक आधुनिक शौचालय सुविधाओं के निर्माण को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए कुल ₹66.02 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी खबर आधिकारिक घोषणा के आधार पर संकलित की गई है। जानकारी को अधिकतम सावधानी के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, हालांकि समय-समय पर आंकड़ों और रिपोर्ट्स में बदलाव संभव है।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular