HomeLatest Newsपंचतत्व में विलीन हुए B C KHANDURI, हरिद्वार में राजकीय सम्मान के...

पंचतत्व में विलीन हुए B C KHANDURI, हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) B C KHANDURI बुधवार को हरिद्वार के पवित्र खड़खड़ी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए।

पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, संत समाज और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य लोग मौजूद रहे। खड़खड़ी घाट का पूरा वातावरण शोकमय बना रहा और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भावुक होकर अपने प्रिय नेता को अंतिम प्रणाम किया।

B C KHANDURI की शव यात्रा

इससे पहले बुधवार सुबह राजधानी देहरादून स्थित उनके निजी आवास से अंतिम यात्रा की शुरुआत की गई। फूलों से सजे विशेष सैन्य वाहन में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उनके पुत्र मनीष खंडूरी ने भावुक माहौल के बीच पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

देहरादून स्थित आवास से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक निकली करीब 7 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा में जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क किनारे खड़े समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर “मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।

B C KHANDURI
B C KHANDURI

अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग आए 

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर वहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विधायकों और आम नागरिकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन भी विशेष रूप से देहरादून पहुंचे और भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने दिया कंधा

अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले B C KHANDURI के देहरादून स्थित आवास पर भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। इस दौरान उनके पुत्र मनीष खंडूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भावुक माहौल में पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

आवास से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक निकाली गई लगभग सात किलोमीटर लंबी शव यात्रा के दौरान रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी।

B C KHANDURI
B C KHANDURI

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होंगे अंतिम दर्शन

निर्धारित कार्यक्रम के तहत B C KHANDURI का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय लाया गया, जहां सुबह 10:30 बजे से आम नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कई सांसद, विधायक और मंत्रियों ने यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दोपहर 12 बजे हरिद्वार में होगी अंत्येष्टि

भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री B C KHANDURI की अंतिम यात्रा हरिद्वार के खड़खड़ी घाट के लिए रवाना होगी। दोपहर 12 बजे वहां पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के शामिल होने का कार्यक्रम भी तय किया गया है, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

पैतृक गांव में शोक की लहर

B C KHANDURI के निधन की खबर के बाद उनके पैतृक गांव राधा बलभद्रपुरम (मरगांव) समेत पूरे पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में शोक की लहर है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण उनके सरल स्वभाव, अनुशासन और गांव से गहरे जुड़ाव को याद कर भावुक हो रहे हैं।

कल हुआ था निधन

उल्लेखनीय है कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार सुबह 11:10 बजे 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे पिछले करीब 50 दिनों से देहरादून के मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती थे और लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित देशभर के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular