HomeLatest Newsअफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे के लिए भारतीय टीम का एलान,...

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे के लिए भारतीय टीम का एलान, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी

IND vs AFG SERIES SQUAD: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

मंगलवार को गुवाहाटी में हुई चयन बैठक के बाद दोनों प्रारूपों की टीमों की आधिकारिक घोषणा की गई। आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय सरजमीं पर होने वाली यह सीरीज आगामी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

IND vs AFG SERIES SQUAD: 6 जून 2026 से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मुकाबला 

अफगानिस्तान की टीम जून के शुरुआती सप्ताह में भारत दौरे पर पहुंचेगी। दोनों देशों के बीच सबसे पहले 6 जून 2026 से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा।

इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज 14 जून को धर्मशाला से होगा। दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की उपलब्धता फिटनेस पर

वनडे टीम में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जगह दी गई है, हालांकि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर रहेगी। आईपीएल 2026 के दौरान दोनों खिलाड़ी चोट से जूझते रहे थे।

रोहित शर्मा फिलहाल अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर लौट चुके हैं, जबकि हार्दिक की वापसी अभी बाकी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल टीम की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही दोनों खिलाड़ियों के खेलने पर फैसला होगा।

IND vs AFG SERIES SQUAD
IND vs AFG SERIES SQUAD

जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का वर्कलोड मैनेजमेंट

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को IND vs AFG SERIES SQUAD से बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए दोनों को इस पूरी सीरीज से आराम दिया गया है। बुमराह टेस्ट मैच का भी हिस्सा नहीं होंगे।

IND vs AFG SERIES SQUAD: टेस्ट टीम में केएल राहुल उपकप्तान

टेस्ट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। पिछली दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने कप्तानी संभाली थी, लेकिन इस बार उपकप्तानी की जिम्मेदारी राहुल को दी गई है। टेस्ट टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों को शामिल किया गया है।

वनडे टीम में श्रेयस अय्यर उपकप्तान

वनडे टीम में श्रेयस अय्यर को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की करीब तीन साल बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला वनडे मुकाबला अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ ही खेला था।

ईशान अब तक 27 वनडे मैचों में 933 रन बना चुके हैं, जिसमें एक दोहरा शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। इस बार उन्हें केएल राहुल के साथ विकेटकीपर विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है, जबकि संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली।

प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को पहली बार मौका 

चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को भी IND vs AFG SERIES SQUAD में मौका दिया है। वनडे टीम में प्रिंस यादव को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टेस्ट और वनडे दोनों स्क्वॉड में जगह मिली है। गुरनूर पहले इंडिया-ए टीम के लिए खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावित करते रहे हैं।

राजस्थान के युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी 2022-23 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 विकेट लिए थे।

विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी IND vs AFG SERIES SQUAD में पहली बार टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में मौका मिला है। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जबकि युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी जगह दी गई है।

IND vs AFG SERIES SQUAD
IND vs AFG SERIES SQUAD

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

वनडे टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को शामिल किया गया है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular