HomeLatest Newsजिंदा पत्नी का पिंडदान करने के VIRAL VIDEO मामले में नया मोड़,...

जिंदा पत्नी का पिंडदान करने के VIRAL VIDEO मामले में नया मोड़, पत्नी ने जारी किया बयान

HARIDWAR VIRAL VIDEO: हरिद्वार की हर की पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कथित पिंडदान कर उसे गंगा में बहाने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। वीडियो में दिखाई गई महिला नेहा अरोड़ा अब खुद सामने आई हैं।

नेहा अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने पति अमित अरोड़ा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नेहा का कहना है कि यह पूरा मामला उनकी छवि खराब करने और उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिश है।

HARIDWAR VIRAL VIDEO का पूरा मामला

दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक हर की पैड़ी पहुंचकर अपनी पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर के साथ पिंडदान जैसी क्रिया करता दिखाई दे रहा था।

वीडियो में वह तस्वीर पर थूकता है और बाद में उसे गंगा में प्रवाहित कर देता है। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों देहरादून के रहने वाले हैं।

HARIDWAR VIRAL VIDEO
HARIDWAR VIRAL VIDEO मामले में पत्नी ने वीडियो जारी कर दी सफाई

पत्नी ने जारी किया बयान

HARIDWAR VIRAL VIDEO मामले में नेहा अरोड़ा ने सामने आकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनके पति द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

नेहा ने साफ कहा कि उन पर सोशल मीडिया पर गंदी रील और आपत्तिजनक वीडियो बनाने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि उनके अकाउंट पर ऐसा कोई कंटेंट मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई गलत दावे फैलाए जा रहे हैं और लोगों ने बिना पूरी सच्चाई जाने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया।

अदालत में है दोंनों के तलाक का मामला

नेहा अरोड़ा ने यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं और फिलहाल अदालत में तलाक की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में विवाद करते थे और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। उनका कहना है कि लंबे समय तक हालात सहने के बाद आखिरकार उन्होंने बच्चों पर पड़ रहे असर को देखते हुए अलग रहने का फैसला लिया।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर घटना के दो पहलू होते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने केवल HARIDWAR VIRAL VIDEO देखकर ही उनके खिलाफ टिप्पणियां शुरू कर दीं। नेहा ने कहा कि इस घटना से उनकी सामाजिक छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है, लेकिन बच्चों की वजह से उन्होंने खुद को संभाले रखा।

HARIDWAR VIRAL VIDEO
HARIDWAR VIRAL VIDEO

READ MORE:

हिंदूवादी संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने भी कड़ी आपत्ति जताई

वहीं, HARIDWAR VIRAL VIDEO मामले को लेकर हरिद्वार में हिंदूवादी संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि हर की पैड़ी जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह की हरकत धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ है। संगठनों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल निजी विवादों के प्रदर्शन के लिए नहीं होना चाहिए।

डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई HARIDWAR VIRAL VIDEO से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular