Homeआम मुद्देउत्तराखंड में इन जिलों में झमाझम बारिश, मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव

उत्तराखंड में इन जिलों में झमाझम बारिश, मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव

UTTARAKHAND RAIN: उत्तराखंड में आज राजधानी समेत राज्य के नौ जिलों में आज झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी में बारिश रिकॉर्ड की गई है।

UTTARAKHAND RAIN: सड़कें नालों की तरह बहती नजर आईं 

CHAMOLI जिला मुख्यालय में तेज बारिश हुई, जबकि PITHORAGARH में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। कई इलाकों में सड़कें नालों की तरह बहती नजर आईं और पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों ने एहतियातन अपने वाहन घरों में ही खड़े रखे। डीडीहाट, अस्कोट और आसपास के क्षेत्रों में भी जोरदार बारिश हुई।

राजधानी DEHRADUN के रायपुर, राजपुर, घंटाघर, बल्लूपुर और प्रेमनगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं NAINITAL में अचानक हुई बारिश के कारण ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी भीगते नजर आए। UTTARKASHI में सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि RUDRAPRAYAG में दिनभर काले और घने बादलों का डेरा बना रहा। राज्य के अन्य जिलों में भी आसमान बादलों से घिरा रहा।

तापमान में पिछले तीन दिनों से गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार बारिश (UTTARAKHAND RAIN) और ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों के तापमान में पिछले तीन दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी। DEHRADUN का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया, जबकि पर्वतीय इलाकों में ठंडक और ज्यादा महसूस की गई।

UTTARAKHAND RAIN
UTTARAKHAND RAIN

हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं मानी जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी फिर तेज हो सकती है। अगले एक-दो दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि उसके बाद अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

आज के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट (UTTARAKHAND RAIN) जारी किया है। विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है।

इसके अलावा 4500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पर्वतीय क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

READ MORE:

UTTARAKHAND RAIN
UTTARAKHAND RAIN

चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी

चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए भी प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।

  • 12 और 13 मई को भारी बारिश (UTTARAKHAND RAIN) की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • गढ़वाल आयुक्त VINAY SHANKAR PANDEY ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि 12 और 13 मई को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी होगा और यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे की यात्रा शुरू करें।
  • प्रशासन ने साफ किया है कि चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई UTTARAKHAND RAIN से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular