HomePolitical Newsशुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी CM भी लेंगे...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी CM भी लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को West Bengal New CM 2026 के रूप में चुना गया है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड में कल भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जहां शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ ग्रहण करेंगे।

मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कल -कल शपथ लेंगे-शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री

कोलकाता में होने वाला Oath Taking Ceremony इस समय राष्ट्रीय राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह भी इस बड़े आयोजन में मौजूद रहेंगे।

ब्रिगेड ग्राउंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाखों समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

बंगाल कैबिनेट लिस्ट 2026

नई सरकार के गठन के साथ Bengal CM Cabinet Ministers List 2026 को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट का गठन कर सकती है।

संभावित मंत्रियों में कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए अग्निमित्रा पॉल को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित 

नई सरकार के गठन से पहले दिल्ली में Amit Shah Meeting को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सरकार की रणनीति और कैबिनेट फॉर्मूले पर चर्चा की।

इस बैठक में संगठन और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। बीजेपी नेतृत्व बंगाल में मजबूत प्रशासन और विकास एजेंडा पर फोकस कर रहा है।

आगे और समाचार पढ़े:

ममता बनर्जी और टीएमसी की प्रतिक्रिया 

शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की खबर के बाद ममता बनर्जी और TMC नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। टीएमसी ने बीजेपी पर राजनीतिक दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

हालांकि बीजेपी का कहना है कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी और अब राज्य में विकास की नई शुरुआत होगी।

भगवामय बंगाल -बीजेपी सरकार का कल गठन 

अगर शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनते हैं, तो यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव माना जाएगा। लंबे समय बाद राज्य में बीजेपी सरकार बनने जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव 2026 के राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है। बंगाल में बीजेपी अब विकास, उद्योग और रोजगार को मुख्य मुद्दा बनाकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।

शपथ ग्रहण समारोह, कैबिनेट मंत्रियों की सूची और बीजेपी सरकार के बड़े फैसलों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कल का दिन पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए बेहद ऐतिहासिक साबित हो सकता है जब पहली बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।

WhatsApp Group
Join Now
PandeyAbhishek
PandeyAbhishek
Abhishek Pandey is a skilled news editor with 4-5 years of experience in the field, he covers mostly political, world news, sports and etc.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular