HomeCrimeCHAMPAWAT गैंगरेप केस में आया ट्विस्ट, फर्जी निकला मामला, पीड़िता का भाई...

CHAMPAWAT गैंगरेप केस में आया ट्विस्ट, फर्जी निकला मामला, पीड़िता का भाई बोला- कमल रावत ने रची थी साजिश

CHAMPAWAT GANG RAPE: उत्तराखंड के चंपावत जिले में बीते कुछ दिनों से नाबालिग से गैंगरेप के जिस मामले ने पूरे प्रदेश में हलचल मचाई थी, वह फर्जी साबित हो गया है। चंपावत पुलिस ने 7 मई को ही स्पष्ट कर दिया था कि नाबालिग के साथ किसी भी प्रकार का गैंगरेप नहीं हुआ है।

जांच में सामने आया कि जिन तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया गया था। इसके अलावा मेडिकल जांच में भी किसी प्रकार के दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई और न ही नाबालिग के शरीर पर किसी चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता कमल रावत और उसकी साथी अर्जिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने खुद वीडियो जारी कर बताया सच

पीड़िता ने स्वयं एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने साफ कहा कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है। पीड़िता ने वीडियो में बताया कि कमल रावत का यह पूरा प्लान था कि आरोपियों में से एक के कमरे में गैंगरेप जैसे हालात बनाए जाएं ताकि तीनों को झूठे मामले में फंसाया जा सके।

पीड़िता ने वीडियो में यह भी कहा कि वह यह बयान पूरे होशो-हवास में और बिना किसी दबाव के दे रही है। पीड़िता ने खुद कबूल किया कि कमल रावत ने उसे लालच दिया था कि इस प्लान में शामिल होने पर उसके पिता का इलाज करवाया जाएगा।

CHAMPAWAT GANG RAPE
CHAMPAWAT GANG RAPE

भाई ने बताया: कमल रावत ने लिखवाई थी 50 लाख वाली चिट्ठी

पीड़िता के चचेरे भाई ने भी वीडियो जारी कर CHAMPAWAT GANG RAPE मामले का खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि उसने जो शिकायत एसपी को भेजी थी, वह पूरी तरह कमल रावत के कहने पर लिखी थी।

भाई ने बताया कि कमल रावत ने उसे व्हाट्सएप पर शिकायत का पूरा ड्राफ्ट तैयार करके भेजा था और उसी के आधार पर उसने एसपी को 50 लाख रुपए में समझौते का दबाव बनाए जाने की शिकायत भेज दी।

भाई ने बताया कि कई दिनों से उसकी अपने चाचा और बहन से बात नहीं हो पा रही थी। जब उसने चाचा को फोन किया तो कमल रावत ने फोन उठाया और कहा कि बहन पुलिस हिरासत में है और चाचा का कोई पता नहीं है।

इससे घबरा कर उसने कमल रावत की बातों पर भरोसा कर लिया। बाद में जब रात को चाचा से बात हुई तो पूरा सच सामने आया। चाचा ने बताया कि किसी प्रकार का कोई पैसों का ऑफर या समझौता का दबाव नहीं बनाया गया था और कमल रावत व लड़की ने मिलकर पूरा ड्रामा रचा था। पीड़िता के भाई ने पुलिस और उन लोगों से माफी मांगी है जिन पर उसने बिना जाने-समझे आरोप लगाए थे।

कौन है कमल रावत और कैसे रची गई CHAMPAWAT GANG RAPE की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि कमल रावत ने अपनी निजी दुश्मनी के चलते CHAMPAWAT GANG RAPE घटनाक्रम की योजना बनाई और एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों को गलत तरीके से फंसाया। घटना वाले दिन कमल रावत, नाबालिग और उसकी महिला मित्र के बीच असामान्य रूप से बार-बार संपर्क हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों ने इसकी पुष्टि की। उल्लेखनीय है कि कमल रावत के खिलाफ वर्ष 2023 में भी नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था, हालांकि वह हाईकोर्ट से बरी हो चुका है।

CHAMPAWAT GANG RAPE
CHAMPAWAT GANG RAPE

पुलिस ने कमल रावत और अर्जिता को किया गिरफ्तार

CHAMPAWAT GANG RAPE मामले में पुलिस ने कमल रावत और उसकी साथी महिला अर्जिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही कमल रावत के अन्य साथी आनंद मेहर को भी गिरफ्तार कर सकती है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। अभी इस मामले में नई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और जांच जारी है।

महिला आयोग ने मांगी सख्त कार्रवाई

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि निजी बदले के लिए कानून का दुरुपयोग करना और एक नाबालिग बच्ची के भविष्य से खिलवाड़ करना अक्षम्य अपराध है। उन्होंने CHAMPAWAT GANG RAPE के मुख्य षड्यंत्रकारियों और सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो भविष्य में मिसाल बने।

डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई CHAMPAWAT GANG RAPE से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular