मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में TEHRI LAKE को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इस मामले में कॉम्प्रेहेंसिव प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (TADA) पूरे क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीएमओ) के रूप में काम करेगा।
रिंग रोड, सी-प्लेन और हेलीपोर्ट से संवरेगी पर्यटन की तस्वीर
उन्होंने कहा कि TEHRI LAKE को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक एवं सम्पूर्ण कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें टिहरी झील रिंग रोड का निर्माण, आईकोनिक ब्रिज और हरे-भरे पैदल मार्ग शामिल हों।
जहां एक ओर एडवेंचर टूरिस्ट के साथ-साथ वेलनेस सेंटर्स हों तो दूसरी ओर ईको पार्क और प्राकृतिक व्यू पॉइन्ट्स भी हों। उन्होंने कहा कि इसमें फेजवाइज़ काम किया जा सकता है, परन्तु योजना एक बार में संपूर्ण रूप से तैयार की जाए।

एंड टू एंड कनेक्टिविटी पर भी फोकस
मुख्य सचिव ने टिहरी पहुंचने के लिए एंड टू एंड कनेक्टिविटी पर भी फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण किए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि नए रूट्स की सम्भावनाएं भी तलाशी जाएं। उन्होंने साइट स्पेसिफिक कंस्ट्रक्शन पर जोर देते हुए पूरे क्षेत्र में ग्रीन एरिया एवं प्राकृतिक सौन्दर्यता को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने परियोजना में वॉटरड्रोम और वॉटरपोर्ट को भी शामिल किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आइकोनिक पुलों का निर्माण एवं डिजाइन सी-प्लेन परियोजना को ध्यान में रखते हुए किया जाए।
उन्होंने डोबरा चांठी पुल के पास स्थित हेलीपैड को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि इस परियोजना में कार्य करने वाली सभी संस्थाएं आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
जानिए TEHRI LAKE के बारे में
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित TEHRI LAKE प्रसिद्ध टिहरी बांध के बनने की वजह से अस्तित्व में आई है, जो भागीरथी नदी के पानी को रोककर बनाया गया है। बता दें कि यह बांध भारत का सबसे ऊंचा बांध है जो 260.5 मीटर ऊंचा है। झील पर्यटकों, खासकर पानी के खेलों (वॉटर स्पोर्ट्स) के शौकीनों के बीच काफी मशहूर है।
यहाँ के मुख्य आकर्षणों और एक्टिविटीज की बात करें तो TEHRI LAKE में बोटिंग से लेकर जेट स्कीइंग, वॉटर स्कीइंग, जोर्बिंग और बनाना बोट राइड जैसी ढेरों रोमांचक सुविधाएं मौजूद हैं। जो लोग कुछ अलग करना चाहते हैं, उनके लिए स्पीड बोट, कैनोइंग, कयाकिंग के अलावा पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून राइड का मजा भी उपलब्ध है।

यहाँ का एक सबसे खास अनुभव ‘फ्लोटिंग हट्स’ यानी TEHRI LAKE के पानी पर तैरती झोपड़ियों में रुकना है, जो पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया का अहसास कराता है। हर साल फरवरी-मार्च के आसपास यहाँ TEHRI LAKE FESTIVAL भी मनाया जाता है, जहाँ सांस्कृतिक प्रोग्राम और वॉटर स्पोर्ट्स की प्रतियोगिताएं होती हैं। यहाँ घूमने जाने के लिए अप्रैल से जून तक का समय सबसे बढ़िया माना जाता है।
READ MORE:
- TEHRI FOOD POISONING: शादी की दावत बनी मुसीबत, फूड पॉइजनिंग से 35 से अधिक लोग बीमार
- TEHRI LAKE FESTIVAL का हुआ आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन, क्षेत्र में रोपवे निर्माण की भी घोषणा
- TEHRI LAKE को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
TEHRI LAKE के आस पास के अन्य दर्शनीय स्थलों में प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर, देवप्रयाग का पावन संगम और भारत का लंबा सस्पेंशन ब्रिज ‘दोबरा चांटी पुल’ भी देखने लायक हैं। चंबा की खूबसूरत वादियां भी पास ही स्थित हैं।
नई टिहरी का पूरा इलाका ऊंचे पहाड़ों, घने जंगलों और प्राचीन मंदिरों से घिरा हुआ है, जो इसे प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है। यहाँ पहुँचने के लिए आप देहरादून (करीब 80-107 किमी) या फिर हरिद्वार और ऋषिकेश से आसानी से बस या टैक्सी ले सकते हैं।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

