गदरपुर से भाजपा विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री ARVIND PANDEY ने सोमवार को देहरादून के बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल हो रहे एक पत्र को पूरी तरह फर्जी करार दिया।
उन्होंने साफ कहा कि इस पत्र से उनका कोई लेना-देना नहीं है और इसमें लिखी हर बात पूरी तरह काल्पनिक और भ्रामक है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र भी मौजूद रहे।
क्या है ARVIND PANDEY से जुड़े पत्र का पूरा मामला
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ARVIND PANDEY के नाम से एक पत्र वायरल हो रहा था, जिसमें कथित तौर पर सरकार और संगठन को लेकर नाराजगी जताई गई थी। इसी पत्र के आधार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष GANESH GODIYAL ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद सोमवार को पांडेय ने सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी।

3-4 दिन बाद जवाब क्यों?
जब पत्रकारों ने पूछा कि कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 3-4 दिन बाद उन्होंने प्रतिक्रिया क्यों दी, तो पांडेय ने कहा कि जब पत्र ही फर्जी है तो हर बात पर तुरंत जवाब देना जरूरी नहीं होता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे कोई निजी संस्था नहीं हैं, बल्कि पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और उसी के निर्देशों के अनुसार चलते हैं।
कांग्रेस पर हमला, FIR पर स्पष्ट जवाब नहीं
ARVIND PANDEY ने GANESH GODIYAL पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि फर्जी पत्र के आधार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना राजनीति के गिरते स्तर को दिखाता है। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने भी गोदियाल से सार्वजनिक माफी की मांग की। हालांकि जब फर्जी पत्र को लेकर FIR दर्ज कराने का सवाल पूछा गया, तो पांडेय ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि इस पर पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार ही कदम उठाया जाएगा।
पुराने वीडियो पर चुप्पी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पांडेय के उस पुराने सोशल मीडिया लाइव वीडियो का जिक्र हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाए थे, तो उन्होंने इस पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से परहेज किया। इस पर दीप्ति रावत ने कहा कि पार्टी एक परिवार की तरह काम करती है और शिकायत के लिए तय फोरम मौजूद हैं।
चुनाव से पहले सियासत तेज
अंत में ARVIND PANDEY ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही इस तरह की साजिशें शुरू हो जाती हैं। उन्होंने खुद को ‘संघ का स्वयंसेवक’ और ‘भाजपा का निष्ठावान सिपाही’ बताते हुए अपनी बात खत्म की।

गोदियाल का पलटवार- “FIR कराओ, सच्चाई खुद सामने आ जाएगी”
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष GANESH GODIYAL ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वायरल लेटर सही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि असली मुद्दा यह नहीं है कि पत्र असली हैं या फर्जी, बल्कि यह है कि क्या सरकार इनकी निष्पक्ष जांच करवाने के लिए तैयार है।
READ MORE:
- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- West Bengal Assembly Election Results 2026: Comprehensive Counting Day Report
- West Bengal Election Results 2026:BJP near 200 mark, seems TMC ‘Khela Over’
उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि ARVIND PANDEY या फिर भाजपा उनके खिलाफ FIR दर्ज कराए, ताकि जांच के दौरान यह भी सामने आ सके कि ये पत्र किन-किन कार्यालयों को भेजे गए थे।GANESH GODIYAL ने सीधे तौर पर सरकार और भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो उनके खिलाफ FIR करके दिखाएं।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह साबित किया जाए कि उन्हें यह कथित पत्र कहां से मिला। गोदियाल ने कहा कि वे अपने बयान पर पूरी तरह कायम हैं और किसी भी जांच या कानूनी कार्रवाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनके इस रुख के बाद सियासी माहौल और ज्यादा गर्म हो गया है।
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई ARVIND PANDEY से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

