DEHRADUN ENCOUNTER: देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जोरदार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश मारा गया, जबकि प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है बदमाश एक ठेकेदार से 2 लाख रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो रहे थे, लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए उन्हें घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में हुई फायरिंग के दौरान एक आरोपी ढेर हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।
DEHRADUN ENCOUNTER: लूट के बाद जंगल में घेराबंदी और फायरिंग
घटना 29 और 30 अप्रैल की रात करीब 10:36 बजे की बताई जा रही है, जब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि प्रेमनगर के पौंधा रोड पर बदमाशों ने देवराज नाम के एक ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया है। बताया गया कि बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक नीला बैग लूट लिया, जिसमें करीब 2 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात थे।
पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी कि हमलावर काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार होकर जंगल की ओर भागे हैं। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर पुलिस टीम के साथ तुरंत बदमाशों के पीछे निकल पड़े।

पीछा करते हुए पुलिस को ‘विश्रांति’ इलाके के पास संदिग्ध कार दिखाई दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने कार छोड़ दी और पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वे जंगल की तरफ भागने लगे।
मुठभेड़ में थाना प्रभारी घायल और बदमाश ढेर
बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में थाना प्रभारी नरेश राठौर के हाथ में दो गोलियां लग गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग (DEHRADUN ENCOUNTER) की। इस दौरान एक बदमाश को तीन गोलियां लगीं, जिनमें दो छाती में और एक पेट में लगी बताई जा रही हैं।
घायल थाना प्रभारी, पीड़ित देवराज और घायल बदमाश को तुरंत प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के दौरान घायल बदमाश की मौत हो गई।
17 साल बाद देहरादून में एनकाउंटर
देहरादून में करीब 17 साल बाद किसी पुलिस मुठभेड़ में किसी बदमाश की मौत (DEHRADUN ENCOUNTER) हुई है। इससे पहले 3 जुलाई 2009 को एक एनकाउंटर को लेकर पुलिस विवादों में घिर गई थी, जिसमें एक एमबीए छात्र की मौत हुई थी।
ताजा घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

READ MORE:
- छत्तीसगढ़ के पूर्व CM से जुड़ा AI VIDEO वायरल, FIR दर्ज, महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान
- HARIDWAR MURDER CASE का खुलासा, बेटी का कथित एकतरफा प्रेमी निकला हत्यारा
- बिजनौर में आतंकी रिश्तों का खुलासा: दो और संदेहास्पद अभियुक्त धरे गए, जांच में तेजी
जिले भर में नाकेबंदी और हाई अलर्ट
DEHRADUN ENCOUNTER के बाद फरार बदमाशों की तलाश के लिए देहरादून पुलिस ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कॉरिडोर-1 यानी प्रेमनगर से विकासनगर मार्ग और शहर के सभी प्रमुख निकास द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गौर करने वाली बात यह भी है कि इससे कुछ दिन पहले 26 अप्रैल को देहरादून के बसंत विहार इलाके में भी उत्तर प्रदेश के बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। सटीकता की गारंटी नहीं है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

