HomeLatest NewsHARIDWAR KUMBH 2027 की तैयारियां तेज, मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने...

HARIDWAR KUMBH 2027 की तैयारियां तेज, मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर जोर

आज सचिवालय में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने HARIDWAR KUMBH 2027 की तैयारियों के बारे में विभिन्न विभागों एवं अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कुंभ मेले से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आपत्तियों का निपटा कर अगले 3 दिनों में निर्माण कार्यों के शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी संबंधित विभाग अगले तीन दिनों के भीतर निर्माण कार्यों से जुड़े शासनादेश जारी करें, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो और तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।

HARIDWAR KUMBH 2027 की तैयारियां तेज

मुख्य सचिव ने HARIDWAR KUMBH 2027 के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमि आवंटन की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों और संस्थानों को भूमि आवंटित की जानी है, उन्हें 30 जून तक हर हाल में भूमि उपलब्ध करा दी जाए।

HARIDWAR KUMBH 2027
HARIDWAR KUMBH 2027

इसके साथ ही उन्होंने गढ़वाल आयुक्त को निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण और आवंटन की पूरी प्रक्रिया को कुंभ मास्टर प्लान में शामिल किया जाए, ताकि सभी व्यवस्थाएं एक समन्वित योजना के तहत आगे बढ़ सकें।

अनिवार्य कार्य पहले किए जाए

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माणदायी संस्थाओं को HARIDWAR KUMBH 2027 क्षेत्र के भीतर अपने कार्यालयों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि कार्यों की निगरानी और संचालन बेहतर तरीके से हो सके। इसके लिए सभी जरूरी तैनातियां जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने इस बात पर भी विशेष जोर दिया कि अस्थायी प्रकृति के वे सभी कार्य, जो अनिवार्य रूप से कराए जाने जरूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत शुरू किया जाए।

सड़क मार्ग दुरुस्त करने की बात 

कुंभ मेला क्षेत्र के लिए रेलवे और सड़क मार्ग यातायात व्यवस्था को लेकर भी मुख्य सचिव ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने मेलाधिकारी कुंभ, आईजी कुंभ और डीआरएम मुरादाबाद को निर्देश दिए कि वे शीघ्र बैठक कर रेलवे और सड़क यातायात योजना को अंतिम रूप दें और सभी बुनियादी जरूरतों को समय रहते सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार, नजीबाबाद और मंगलौर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए NHAI और PWD स्तर पर जो भी निर्माण और मरम्मत कार्य प्रस्तावित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

READ MORE:

ट्रैफिक प्लान को मजबूत किया जाएगा

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि HARIDWAR KUMBH 2027 क्षेत्र के आसपास के जिलों में ट्रैफिक प्लान को मजबूत किया जाए और पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्था जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्थानीय स्तर पर व्यापक योजना बनाकर काम करें।

HARIDWAR KUMBH 2027
HARIDWAR KUMBH 2027

इसके अलावा उन्होंने आकस्मिक यातायात योजना यानी इमरजेंसी ट्रैफिक प्लान भी पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले प्रमुख स्थानों पर पार्किंग, ठहरने की व्यवस्था, भोजन और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

HARIDWAR KUMBH 2027 में पर्यटक सूचना केंद्र

मुख्य सचिव ने पर्यटक सूचना केंद्रों की पर्याप्त संख्या में स्थापना पर भी विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि इन केंद्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं को समय पर सही जानकारी मिल सकेगी, जिससे भ्रम और असुविधा कम होगी। उन्होंने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन में सूचना व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण होती है और इसे प्राथमिकता से मजबूत किया जाना चाहिए।

HARIDWAR KUMBH 2027 के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी मुख्य सचिव ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराएं और लोककलाएं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों तक पहुंचनी चाहिए।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular