HomeLatest NewsANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT: मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी टैंकर से...

ANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT: मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी टैंकर से भिड़ी, आठ लोगों की मौत

ANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 167 पर हुए इस भीषण दुर्घटना में आठ तीर्थयात्रियों की जान चली गई, जबकि 10 से 12 लोग घायल हो गए। यह हादसा कर्नाटक-आंध्र प्रदेश सीमा के नजदीक, धर्मपुर टोल प्लाजा से करीब 8-9 किलोमीटर दूर मंत्रालयम मंडल के चिलकलाडोना इलाके में हुआ।

कैसे हुआ ANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT?

मंत्रालयम स्थित श्री राघवेंद्र स्वामी मठ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु एक छोटे पिक-अप वाहन में सवार थे। इसी दौरान बीदर से तुमकुरु की ओर जा रहे एक ट्रक ने सामने से उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कई यात्री वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे के समय वाहन में कुल 21 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच महिलाएं, दो पुरुष और एक तीन साल की बच्ची शामिल है। सभी मृतक कर्नाटक के चिक्कमगलुरु इलाके के बताए जा रहे हैं।

ANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT
Raghavendra Math (Mantralayam)

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

येम्मिगनूर उपमंडल की डीएसपी भार्गवी के अनुसार, घायलों को तुरंत एमिगनूर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से सात गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए कुरनूल रेफर किया गया, जबकि अन्य चार का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। एक घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने ANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

READ MORE:

अप्रैल का महीना सड़क सुरक्षा के लिहाज से काफी डरावना

देश भर में अप्रैल का महीना सड़क सुरक्षा के लिहाज से काफी डरावना रहा है। आज के ANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT से पहले 11 अप्रैल को बिहार के कटिहार जिले में नेशनल हाईवे 31 पर एक बस और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। कोढ़ा ब्लॉक के बासगढ़ा चौक के पास हुए इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई।

हापुड़ में भी 13 अप्रैल को धौलाना-गुलावटी रोड पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस बस में शादी समारोह से लौट रहे मेहमान सवार थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT
ANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT

ANDHRA PRADESH ROAD ACCIDENT से एक दिन पहले यानि 15 अप्रैल को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलटने से एक महिला सहित 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 21 लोग घायल हुए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत कार्य चलाकर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

ROAD ACCIDENT के हॉटस्पॉट

जनवरी 2026 में जारी एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट (सेवलाइफ फाउंडेशन और सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा) ने देश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य पर चिंताजनक तथ्य पेश किए। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक ग्रामीण और पुणे ग्रामीण जिले दुर्घटना मृत्यु दर के मामले में शीर्ष पर रहे। रिपोर्ट में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के 20 जिले देश के सबसे खतरनाक 100 जिलों की सूची में शामिल हैं। एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया कि करीब 53% घातक हादसे शाम 6 बजे से आधी रात के बीच होते हैं।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular