HomeLatest NewsUTTARKASHI NEWS: चिन्यालीसौड़ नगर पालिका अध्यक्ष का हाई वोल्टेज-ड्रामा, विरोध प्रदर्शन के...

UTTARKASHI NEWS: चिन्यालीसौड़ नगर पालिका अध्यक्ष का हाई वोल्टेज-ड्रामा, विरोध प्रदर्शन के लिए ये क्या कर दिया-

UTTARKASHI NEWS: उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र में आज एक अनोखा विरोध प्रदर्शन का मामला देखने को मिला। चिन्यालीसौड़ के नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली श्याम अचानक पुल पर चढ़ गए। उनके पुल पर चढ़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

UTTARKASHI NEWS: क्या था पूरा मामला?

मनोज कोहली के पुल पर चढ़ने के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में तैनात अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र पंवार को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। मनोज कोहली का कहना है कि शहरी विकास निदेशालय में संबद्ध किए गए अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र पंवार को नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में यथावत तैनात किया जाना चाहिए।

इसी बीच, इस विरोध प्रदर्शन ने और गंभीर रूप तब ले लिया जब सभासद सिद्धार्थ नौटियाल भी राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की छत पर चढ़ गए। उन्होंने भी अधिशासी अधिकारी पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सिद्धार्थ नौटियाल का कहना है कि अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र पंवार नगर पालिका में अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी है। (UTTARKASHI NEWS)

देखें वीडियो-

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोग और पुलिस लगातार उन्हें नीचे उतरने की अपील करते रहे। बता दें कि पालिका के सभासद पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे थे। वे टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता, वित्तीय अनियमितताओं की जांच, अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज करने और ईओ के स्थानांतरण सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे। (UTTARKASHI NEWS)

UTTARKASHI NEWS: मंत्री से बात करने के बाद धरना समाप्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने एसडीएम डुंडा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की और सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसी बीच शहरी विकास निदेशक विनोद गोस्वामी ने ईओ वीरेंद्र सिंह पंवार को तत्काल प्रभाव से निदेशालय में अटैच कर दिया। इसके बाद सभासदों ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से बात कर धरना समाप्त कर दिया। (UTTARKASHI NEWS)

READ MORE:

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है चिन्यालीसौड़ 

उत्तरकाशी जिले में बसा चिन्यालीसौड़ एक ऐसा कस्बा है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से हो रहे विकास के कारण धीरे-धीरे खास पहचान बना रहा है। ऋषिकेश से उत्तरकाशी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-94 पर स्थित यह स्थान भागीरथी नदी के किनारे बसा हुआ है। (UTTARKASHI NEWS)

इस इलाके की सबसे बड़ी पहचान यहां मौजूद ‘मां गंगा हवाई पट्टी’ है, जो सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। चीन सीमा के नजदीक होने के कारण इसका इस्तेमाल आपातकालीन लैंडिंग और सैन्य गतिविधियों के लिए किया जाता है। साथ ही, यहां से आम नागरिकों के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने को लेकर भी समय-समय पर प्रयास किए गए हैं। (UTTARKASHI NEWS)

UTTARKASHI NEWS
UTTARKASHI NEWS: चिन्यालीसौड़ नगर पालिका

टिहरी बांध के निर्माण के बाद फैली झील का असर भी इस क्षेत्र तक देखने को मिलता है। झील के किनारे का दृश्य कई बार समुद्र तट जैसा एहसास कराता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यही वजह है कि यहां पर्यटन की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोग यहां सुकून के पल बिताने पहुंचते हैं। (UTTARKASHI NEWS)

Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our stories!

For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article, The Super Mario Galaxy Movie Review: Record-Breaking Opening Meets Mixed Reactions 👉 Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular