HomeEducationकर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2026: जल्द जारी हों सकते हैं नतीजे, जानें...

कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2026: जल्द जारी हों सकते हैं नतीजे, जानें कब और कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

KARNATAKA 2nd PUC RESULT 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) जल्द ही कक्षा 12वीं (2nd PUC) का परिणाम 2026 घोषित करने वाला है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, नतीजे कल यानी 7 अप्रैल 2026 तक जारी किए जा सकते हैं।

KARNATAKA 2nd PUC RESULT 2026:परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक स्रोत

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB)की कक्षा 12वीं (KARNATAKA 2nd PUC) की परीक्षा दे चुके छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों और प्लेटफार्मों पर देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: kseab.karnataka.gov.in

  • रिजल्ट पोर्टल: karresults.nic.in, result.bspucpa.in, result.proed.in

  • डिजी लॉकर: digilocker.gov.in या डिजी लॉकर मोबाइल ऐप

KARNATAKA 2nd PUC RESULT 2026
KARNATAKA 2nd PUC RESULT 2026

जानें कब और कैसे चेक करें KARNATAKA 2nd PUC RESULT 2026 का स्कोरकार्ड

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र ऐसे अपनी अंकतालिका (Marks Card) डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “2nd PUC Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

  • डीटेल्स सबमिट करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।

KARNATAKA 2nd PUC में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य

KARNATAKA 2nd PUC परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र कुछ ही अंकों से पीछे रह जाते हैं, उन्हें अधिकतम 5 प्रतिशत तक ग्रेस मार्क्स (कृपांक) देकर प्रमोट किया जा सकता है। बता दें कि इस वर्ष कर्नाटक 2nd PUC की परीक्षाएं 28 फरवरी से 17 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

KSEAB ने इस वर्ष 2nd PUC की परीक्षाएं 28 फरवरी 2026 से 17 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। कुल 7,10,363 छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था, जो राज्य के 5,174 प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों से संबंधित थे। इनमें साइंस स्ट्रीम के 2,92,645 छात्र, कॉमर्स स्ट्रीम के 2,11,174 छात्र और आर्ट्स स्ट्रीम के 1,42,982 छात्र शामिल थे।
KARNATAKA 2nd PUC RESULT 2026
KARNATAKA 2nd PUC RESULT 2026

क्या है KARNATAKA 2nd PUC परीक्षा?

2nd PUC का मतलब है Second Pre University Course, यह Karnataka राज्य की कक्षा 12वीं के समकक्ष परीक्षा है। जिसका संचालन Karnataka School Examination and Assessment Board (KSEAB) द्वारा किया जाता है। पात्रता की बात करें तो जो छात्र 1st PUC (कक्षा 11) पास कर चुके हैं। वो ये परीक्षा दे सकते हैं। 2nd PUC परीक्षा में छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स तथा अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक अंक प्राप्त करने होते हैं। इसमें ये Streams चुनी जो सकती है:

  • Science (PCM / PCB)
  • Commerce
  • Arts / Humanities

परीक्षा 2 और परीक्षा 3 का अवसर

कर्नाटक बोर्ड छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में तीन परीक्षाओं (एग्जाम 1, 2 और 3) में बैठने का अवसर प्रदान करता है। यदि कोई छात्र एग्जाम 1 के परिणाम से संतुष्ट नहीं है या अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो वह एग्जाम 2 (KARNATAKA 2nd PUC) और 3 में शामिल होकर अपना स्कोर सुधार सकता है। इस प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि छात्र तीनों प्रयासों में से अपने सर्वश्रेष्ठ स्कोर को बरकरार रख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड इन पूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा।

READ MORE:

Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our Stories!

For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including live scores), entertainment (movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article at 83 की उम्र में भी काम का जुनून: AMITABH BACHCHAN ने क्यों कहा, ‘एक दिन खाली बैठना मुझे डराता है’?. 👉 Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular