HomeEntertainment83 की उम्र में भी काम का जुनून: AMITABH BACHCHAN ने क्यों...

83 की उम्र में भी काम का जुनून: AMITABH BACHCHAN ने क्यों कहा, ‘एक दिन खाली बैठना मुझे डराता है’?

AMITABH BACHCHAN: बॉलीवुड में कई सितारे आए और चले गए। लेकिन एक नाम है जो दशकों से न सिर्फ टिका हुआ है, बल्कि हर दशक के साथ और मजबूत होता जा रहा है। AMITABH BACHCHAN सदी के महानायक। 83 साल की उम्र। 200 से ज्यादा फिल्में। KBC के 16 सीजन। आज भी बिग बी फिल्मों में काम करने को समर्पित हैं। लेकिन हाल ही में उनके एक ब्लॉग ने पूरे देश को चौंका दिया और फैंस को चिंता में डाल दिया। बिग बी ने लिखा कि एक दिन काम न करना उन्हें कितना बेचैन कर देता है।

AMITABH BACHCHAN अपने ब्लॉग के जरिए हमेशा अपने फैंस से दिल की बात करते हैं। लेकिन उनके हालिया ब्लॉग ने भी फैंस को असमंजस में डाल दिया। उन्होंने लिखा- “एक ऐसा दिन जो ‘आलस’ भरा था… कोई खास वजह नहीं थी… बस हर दिन काम न करना मुझे परेशान करने वाला लगता है… जब आप हर दिन एक तय शेड्यूल के हिसाब से काम नहीं करते तो आदतों का जो सिलसिला चला आ रहा था, वह बिगड़ जाता है।”

यह पढ़कर पहले तो लगा कि बिग बी बस अपने रूटीन की बात कर रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे आगे पढ़ा, गहराई समझ आई। उन्होंने आगे लिखा-“चिंता में जीना मन और शरीर दोनों के लिए हानिकारक होता है।”

83 साल की उम्र में जब ज्यादातर लोग आराम की जिंदगी जीते हैं, तब AMITABH BACHCHAN एक दिन की छुट्टी को भी बोझ की तरह महसूस करते हैं। यही वो बात है जो उन्हें बाकी सबसे अलग बनाती है। यह पहली बार नहीं था। इससे पहले उन्होंने एक ब्लॉग में बताया था कि उन्हें पैंट पहनने में भी दिक्कत हो रही है। KBC 17 के सेट पर वे भावुक हो गए थे और कहा था-“मैंने अपनी जिंदगी का एक तिहाई से भी ज्यादा हिस्सा आप सभी के साथ बिताया है-और यह मेरे लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है।”

83 साल में भी क्यों नहीं रुकते बिग बी?

यह सवाल हर कोई पूछता है। जवाब खुद AMITABH BACHCHAN के शब्दों में है-“हर रोज काम न करना मुझे बहुत अजीब लगता है।” काम उनके लिए सिर्फ पैसा कमाने का जरिया नहीं बल्कि यह उनकी जिंदगी का मकसद है। उनकी पहचान है। उनकी ताकत है। 6 दशकों से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने जो अनुशासन बनाया, वह उनकी रगों में बस गया है। सुबह उठना, सेट पर जाना, शूटिंग करना यही उनका धर्म है।

AMITABH BACHCHAN
AMITABH BACHCHAN

बता दें कि 83 साल की उम्र में भी वे KBC के 16 सीजन होस्ट कर चुके हैं, इसके साथ ही हर रविवार जलसा बंगले के बाहर फैंस से मिलने आते हैं। सोशल मीडिया पर नियमित रूप से active रहते हैं औऱ फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। AMITABH BACHCHAN इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

AMITABH BACHCHAN का वर्क फ्रंट

AMITABH BACHCHAN के वर्क फ्रंट की बात करें तो 2026 और 2027 में वो कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में दिखने वाले हैं।।

  • कल्कि 2898 AD पार्ट 2: 2024 की ब्लॉकबस्टर ‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल बिग बी के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। वे इसमें अश्वत्थामा के रोल में एक बार फिर नजर आएंगे। प्रभास और दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में हैं। बिग बी हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।
  • ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे भाग में AMITABH BACHCHAN गुरु की भूमिका में नजर आएंगे। हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित यह मिस्टिकल एक्शन फिल्म दर्शकों में काफी उत्सुकता जगा रही है।
AMITABH BACHCHAN
AMITABH BACHCHAN
  • सेक्शन 84: रिभु दासगुप्ता निर्देशित यह कोर्टरूम ड्रामा 19 नवंबर 2026 को रिलीज हो सकती है। इसमें बिग बी एक मजबूत और गंभीर किरदार में नजर आएंगे। निमरत कौर, अभिषेक बनर्जी और डायना पेंटी भी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। कानून, न्याय और भावनाओं पर आधारित यह फिल्म एक अलग ही अनुभव देने का वादा करती है।
  • रामायण: पार्ट 1 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार AMITABH BACHCHAN इस महाकाव्य फिल्म में जटायु का वॉइसओवर या रोल कर सकते हैं, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल और यश मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। अगर बिग बी इसमें हैं तो वे रामायण: पार्ट 2 (दिवाली 2027) में भी नजर आएंगे।
AMITABH BACHCHAN
AMITABH BACHCHAN

AMITABH BACHCHAN का छह दशक का सफर 

AMITABH BACHCHAN का करियर सिर्फ फिल्मों का सफर नहीं, यह भारतीय सिनेमा का भी इतिहास है। 1970 के दशक में ‘एंग्री यंग मैन’ के रूप में उभरे। ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्मों ने उन्हें जनता का नायक बनाया। फिर एक दौर आया जब करियर डूबता नजर आया लेकिन KBC ने उन्हें फिर से शीर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया। ‘ब्लैक’, ‘पा’, ‘पीकू’, ‘बागबान’, ‘कभी खुशी कभी गम’ हर दशक में उन्होंने साबित किया कि असली कलाकार कभी पुराना नहीं होता।

READ ALSO:

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular