/ Mar 26, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

DEHRADUN PITHORAGARH FLIGHT हुई शुरू, सीएम धामी ने किया फ्लैग-ऑफ

DEHRADUN PITHORAGARH FLIGHT: उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। गुरुवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा की औपचारिक शुरुआत की गई। यह सेवा केंद्र सरकार की UDAN योजना के तहत Alliance Air द्वारा 42 सीटर विमान से संचालित की जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश के जरिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, भरत चौधरी, विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, एलाइंस एयर के सीएमडी अमित कुमार, उकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान और एसीईओ संजय टोलिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

DEHRADUN PITHORAGARH FLIGHT से 12 से 14 घंटे का सफर अब सिर्फ एक घंटे में

DEHRADUN PITHORAGARH FLIGHT की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पिथौरागढ़ से देहरादून तक का सफर, जो पहले सड़क मार्ग से 12 से 14 घंटे में पूरा होता था, अब केवल एक घंटे में पूरा हो सकेगा। यह सेवा नैनी सैनी हवाई अड्डे तक नियमित रूप से संचालित की जाएगी। इस हवाई सेवा को सामरिक और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया गया है। रामनवमी के अवसर पर इस सेवा की शुरुआत होने पर इसे गढ़वाल और कुमाऊं के बीच आवागमन को सुगम बनाने वाला कदम बताया गया।

DEHRADUN PITHORAGARH FLIGHT
DEHRADUN PITHORAGARH FLIGHT

क्या है सरकार की योजना?

UDAN योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों, दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़कर आम नागरिकों को सस्ती दरों पर हवाई सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ सेवा भी शुरू की गई है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में उड़ान योजना 2.0 को मंजूरी दी है। इसके तहत आगामी 10 वर्षों में लगभग 29 हजार करोड़ रुपये के बजट से 100 नए हवाई अड्डों और 200 नए हेलीपैड के विकास का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का विस्तार विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने तथा दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में सस्ती एवं सुलभ हवाई सेवा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। जिसमें DEHRADUN PITHORAGARH FLIGHT भी शामिल है।

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का बढ़ता नेटवर्क

उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में हवाई सेवाएं केवल परिवहन का साधन नहीं रह गई हैं, बल्कि ये दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के लिए जीवन रेखा बन चुकी हैं। दूरदराज के इलाकों में आवश्यक सामग्री पहुंचाने से लेकर गंभीर रोगियों को बड़े अस्पतालों तक त्वरित पहुंचाने में हवाई सेवाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।

वर्तमान में UDAN योजना के तहत राज्य में 26 हवाई मार्गों पर उड़ानें संचालित हो रही हैं। इसके अलावा वर्ष 2023 में शुरू की गई “उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी योजना” के अंतर्गत 6 हवाई मार्गों पर नियमित उड़ानें चल रही हैं। बीते चार वर्षों में राज्य में हेलिपोर्ट्स की संख्या 2 से बढ़कर 12 हो गई है और हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो चुकी है। उत्तराखंड को “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” का राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है।

DEHRADUN PITHORAGARH FLIGHT
DEHRADUN PITHORAGARH FLIGHT

पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का होगा विस्तार

सरकार पिथौरागढ़ हवाई अड्डे को 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करने पर काम कर रही है। DEHRADUN PITHORAGARH FLIGHT के साथ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और उत्तराखंड सरकार के बीच नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए एमओयू भी साइन किया गया है। पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच भी हेली सेवा शुरू की गई है। सरकार अन्य जिलों को भी हवाई नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़िए- उत्तराखंड में GLACIAL LAKE OUTBURST FLOODS के खतरों से निपटने की तैयारी, राज्य में 13 झीलों की होगी निगरानी

HARISH RANA PASSIVE EUTHANASIAदेश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.