/ Mar 02, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
MORADABAD RAILWAY NEWS: मुरादाबाद रेल मंडल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सर्दियों में घने कोहरे के कारण पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी 26 ट्रेनों का संचालन रविवार, 1 मार्च से दोबारा शुरू कर दिया गया है। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक इन ट्रेनों को स्थगित रखा था। अब मौसम साफ होने के साथ ही लंबी दूरी की इन प्रमुख ट्रेनों के पटरी पर लौटने से मुसाफिरों की राह आसान हो गई है।

सर्दियों के मौसम में विजिबिलिटी कम होने के कारण होने वाले रेल हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने मुरादाबाद मंडल की 26 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रोक दिया था। इसके साथ ही लगभग एक दर्जन ऐसी ट्रेनें भी थीं, जिनके फेरे (टिप्स) घटा दिए गए थे। अब इन सभी ट्रेनों को उनके पुराने और सामान्य शेड्यूल पर बहाल कर दिया गया है। इससे न केवल मुरादाबाद बल्कि रुड़की और आसपास के अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है।

पिछले तीन महीनों से ट्रेनों के रद्द होने और फेरे कम होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री सबसे अधिक प्रभावित थे। वैकल्पिक ट्रेनों में भीड़ बढ़ने और टिकट मिलने में हो रही दिक्कतों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए परिचालन को सीमित किया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि 28 फरवरी तक की पाबंदी समाप्त होने के बाद अब सभी 26 ट्रेनों और फेरे घटाई गई ट्रेनों का नियमित संचालन पटरी पर वापस लौट आया है।

हो..होरी ऐगे……! मन मोह लेते हैं उत्तराखंड में मनाए जाने वाले होली के ये पारंपरिक महोत्सव
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.