/ Feb 27, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, सुनील राठी गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

UTTARAKHAND STF ने राजधानी में एक बड़ी सनसनीखेज वारदात को होने से पहले ही टाल दिया है। एसटीएफ ने थाना राजपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड से कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ‘मेड इन USA’ लिखी दो अत्याधुनिक पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

UTTARAKHAND STF ने पैसिफिक गोल्फ एस्टेट के पास बिछाया जाल

एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली थी कि पौड़ी जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी अपने गुर्गों के जरिए देहरादून में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। इसी इनपुट पर एसएसआई दीपक मैठानी की टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित ‘पैसिफिक गोल्फ एस्टेट’ के पास घेराबंदी की। एक काले रंग की स्कॉर्पियो (UP-51 BS 0001) को जब रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।

UTTARAKHAND STF
UTTARAKHAND STF

पकड़े गए आरोपियों की पहचान भानू चौधरी (22 वर्ष, निवासी सहारनपुर) और पारस (28 वर्ष, निवासी मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। भानू एक छात्र है, जबकि पारस किसानी करता है। पारस का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है; 2012 में मुजफ्फरनगर जेल में रहने के दौरान वह कुख्यात संजीव जीवा के संपर्क में आया था। जीवा की हत्या के बाद वह सुनील राठी गैंग से जुड़ गया।

UTTARAKHAND STF
UTTARAKHAND STF

जमीनों के विवाद और ‘रंगदारी’ का खेल

पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये दोनों अपराधी देहरादून की विवादित जमीनों के सौदों में राठी के नाम का खौफ दिखाकर रंगदारी वसूलते थे। पकड़े जाने के वक्त भी वे एक प्रॉपर्टी डीलर से अवैध वसूली करने के इरादे से आए थे।

बरामदगी का विवरण:

  • असला: 02 अत्याधुनिक पिस्टल (मेड इन USA) और 11 जिंदा कारतूस।

  • वाहन: काले रंग की स्कॉर्पियो-एन (वीआईपी नंबर UP-51 BS 0001)।

  • नगदी व अन्य: 40 हजार रुपये नगद और 02 आईफोन।

UTTARAKHAND STF ने दोनों के खिलाफ थाना राजपुर में BNS की धारा 111(3) (संगठित अपराध) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब उन स्थानीय सफेदपोशों की तलाश कर रही है जो देहरादून में इन बदमाशों को पनाह और जमीनों की जानकारी मुहैया करा रहे थे।

ये भी पढ़िए-

PAINKHANDA JOSHIMATH OBC
PAINKHANDA JOSHIMATH OBC

पैनखंडा समुदाय का ‘हल्ला बोल’, केंद्रीय OBC सूची में शामिल होने के लिए जोशीमठ में विशाल रैली

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.