/ Feb 14, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार, इतने देशों में कर सकते हैं बिना वीजा यात्रा

HENLEY PASSPORT INDEX 2026 के ताज़ा आंकड़े सामने आए हैं और भारतीय पासपोर्ट के लिए यह खबर मिली-जुली रही है। अगर रैंकिंग को देखें, तो भारत की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन बिना वीजा के घूमने वाले देशों की गिनती पिछले साल के मुकाबले थोड़ी कम हो गई है। इंडेक्स बताता है कि साल 2026 में भारत अब 75वें स्थान पर आ गया है, जबकि 2025 में 85वें पायदान पर था । यानी सीधे 10 अंकों का सुधार हुआ है। ताज्जुब की बात यह है कि इसी साल जनवरी में भारत 80वें स्थान पर था, जो फरवरी आते-आते 5 पायदान और ऊपर चढ़ गया है

HENLEY PASSPORT INDEX 2026
HENLEY PASSPORT INDEX 2026

HENLEY PASSPORT INDEX 2026 में देशों की गिनती कम हुई

यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है कि पासपोर्ट की ताकत बढ़ गई लेकिन घूमने की जगहें कम हो गईं। आंकड़े बताते हैं कि बिना किसी पहले की कागजी कार्रवाई के यात्रा करने वाले देशों की संख्या साल 2025 में 57 थी, जो अब घटकर 56 रह गई हैजनवरी 2026 में तो यह आंकड़ा और नीचे गिरकर 55 तक पहुँच गया था, लेकिन फरवरी में एक देश की वापसी से मामूली राहत मिली हैभारत की इस लिस्ट से मुख्य रूप से दो देश ईरान और बोलीविया बाहर हो गए हैं

HENLEY PASSPORT INDEX 2026
HENLEY PASSPORT INDEX 2026

क्यों छिनी ईरान और बोलीविया की वीजा-मुक्त सुविधा?

ईरान ने नवंबर 2025 में भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए बिना वीजा प्रवेश की सुविधा बंद कर दी थीविदेश मंत्रालय की मानें तो इसके पीछे बड़ा कारण नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी और मानव तस्करी थीकई भारतीयों को झूठे वादों के साथ ईरान बुलाकर फिरौती के लिए अगवा किया जा रहा था, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। वहीं बोलीविया की कहानी थोड़ी तकनीकी है। 2025 तक वहाँ ‘वीजा ऑन अराइवल‘ मिलता था, पर अब उन्होंने ई-वीजा अनिवार्य कर दिया है। 

HENLEY PASSPORT INDEX 2026
HENLEY PASSPORT INDEX 2026

साल 2026 की शुरुआत भारतीय पासपोर्ट के लिए उतार-चढ़ाव भरी रही। जनवरी में जब ईरान और बोलीविया हटे, तो देशों की संख्या 55 रह गई थी, लेकिन फरवरी में ‘द गाम्बिया’ के फिर से जुड़ने से यह आंकड़ा 56 पर पहुँचा हैभले ही हम 2025 के 57 के आंकड़े को नहीं छू पाए हैं, फिर भी भारत की रैंक ऊपर बढ़ गई हैअगर दूसरे देशों की वीजा नीतियों में भारत से भी ज्यादा गिरावट आती है, तो भारत का स्थान अपने आप ऊपर चला जाता है फिलहाल भारत अपनी 75वीं रैंक नाइजर और अल्जीरिया जैसे देशों के साथ साझा कर रहा है। (HENLEY PASSPORT INDEX 2026)

ये भी पढ़िए-

INDIA US TRADE DEAL
INDIA US TRADE DEAL

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की रूपरेखा तैयार, जानिए कैसे होगा इससे आम आदमी को फायदा?

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.