HomeLatest Newsउत्तराखंड की सियासत में 'छुट्टी' पर छिड़ी बहस, गणेश गोदियाल ने कसा...

उत्तराखंड की सियासत में ‘छुट्टी’ पर छिड़ी बहस, गणेश गोदियाल ने कसा मुख्यमंत्री पर तंज

GANESH GODIYAL: उत्तराखंड के सियासी गलियारों में बयानों के तीर चल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर एक दिलचस्प और चुटीली टिप्पणी की है। गोदियाल ने कहा कि राजनीति में सक्रिय लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिवार को समय न दे पाना होता है। उनका कहना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों को अक्सर निजी जीवन की कीमत चुकानी पड़ती है और परिवार को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। गोदियाल ने कहा कि यह समस्या केवल किसी एक नेता की नहीं, बल्कि लगभग सभी राजनीतिक लोगों की है।

GANESH GODIYAL ने कसा मुख्यमंत्री पर तंज

उन्होंने यह भी जोड़ा कि धामी एक सैनिक परिवार से आते हैं और सेना में रहने वाले जवान वर्षों तक सीमाओं पर तैनात रहकर देश की सेवा करते हैं, जो अपने आप में बड़ा त्याग है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत आलोचना नहीं करना चाहते, लेकिन राजनीति में समय की कमी स्वाभाविक है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि वर्ष 2027 के बाद उत्तराखंड की जनता धामी को “छुट्टी” देने का अवसर दे, ताकि वे अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता सकें।

GANESH GODIYAL
GANESH GODIYAL

प्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल

GANESH GODIYAL की इस “पारिवारिक चिंता” वाली टिप्पणी ने राज्य के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। जहां एक ओर इसे एक हल्के-फुल्के तंज के रूप में देखा जा रहा है। 2027 के चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन इस तरह की टिप्पणियां स्पष्ट करती हैं कि आने वाले समय में सत्ता और विपक्ष के बीच शब्दों की जंग और तीखी होने वाली है। फिलहाल इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ये भी पढ़िए-

PARLIAMENT BUDGET SESSION
PARLIAMENT BUDGET SESSION

संसद में भारी हंगामा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जारी किया लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर का वीडियो, सियासत गरमाई

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular