UTTARAKHAND POLICE TRANSFER: उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख और अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के अनुपालन में शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं। सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जनहित और पदोन्नति के फलस्वरूप नई तैनातियां दी गई हैं ।

UTTARAKHAND POLICE TRANSFER: राजधानी देहरादून और हरिद्वार सहित कई जिलों में नई तैनाती
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल में कई जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रमेन्द्र डोबाल को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार से हटाकर राजधानी देहरादून का नया SSP नियुक्त किया गया है। वहीं, अजय सिंह को SSP देहरादून के पद से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ (STF) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है । हरिद्वार जिले की कमान अब नवनीत सिंह को दी गई है, जो इससे पहले एसटीएफ के SSP पद पर तैनात थे । ऊधमसिंह नगर में अजय गणपति कुम्भार को नया SSP बनाया गया है, जबकि वहां तैनात मणिकान्त मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना के पद पर भेजा गया है ।

पदोन्नति और अन्य महत्वपूर्ण फेरबदल
निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) से पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक (IG), एसडीआरएफ बनाया गया है । इसी प्रकार, प्रल्हाद नारायण मीणा को भी पदोन्नति के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय के पद पर नई तैनाती दी गई है । अल्मोड़ा के SSP देवेन्द्र पींचा को अब सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनकी जगह चन्द्रशेखर आर. घोड़के को अल्मोड़ा का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।(UTTARAKHAND POLICE TRANSFER)
पर्वतीय जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को नई धार
रेखा यादव को पिथौरागढ़ से हटाकर चम्पावत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि अक्षय प्रहलाद कोण्डे अब पिथौरागढ़ के नए एसपी होंगे। निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है और जितेन्द्र कुमार मेहरा बागेश्वर जिले की कमान संभालेंगे । इसके अलावा, हरिद्वार में तैनात जितेन्द्र चौधरी और निशा यादव को क्रमशः ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है । शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अविलम्ब अपना नया कार्यभार ग्रहण कर सूचित करें।

बदमाशों के लिए ‘शूटिंग रेंज’ बना देहरादून, राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े मर्डर
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

