HomeLatest Newsटी-20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में रचा गया इतिहास, डबल सुपर ओवर में...

टी-20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में रचा गया इतिहास, डबल सुपर ओवर में द.अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दी मात

DOUBLE SUPER OVER MATCH: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे रोमांचक और सांस रोक देने वाला मैच खेला गया। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच हुआ यह मुकाबला न केवल टाई रहा, बल्कि पहले सुपर ओवर में भी नतीजा न निकलने के बाद इसे ‘डबल सुपर ओवर’ के जरिए सुलझाना पड़ा। वर्ल्ड कप इतिहास के इस पहले डबल सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी और अफगानिस्तान को 4 रन से हरा दिया।

DOUBLE SUPER OVER MATCH
DOUBLE SUPER OVER MATCH

DOUBLE SUPER OVER MATCH: जब स्कोर फिर हुआ बराबर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम भी 20 ओवरों में 187 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया। मैच टाई होने के बाद पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। रहमनुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई ने लुंगी एनगिडी के ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बटोरे। अंतिम गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 6 रनों की दरकार थी और ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का जड़कर स्कोर 17-17 से बराबर कर दिया। नियमों के अनुसार, मैच अब दूसरे और अंतिम ‘डबल सुपर ओवर’ में प्रवेश कर गया।

DOUBLE SUPER OVER MATCH
DOUBLE SUPER OVER MATCH

दूसरा सुपर ओवर: मिलर का प्रहार और महाराज की चतुराई

दूसरे सुपर ओवर में नियमों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की। अजमतुल्लाह ओमरजई के इस ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने तबाही मचा दी। मिलर ने लगातार दो छक्के जड़े और टीम का स्कोर 23 रन तक पहुंचा दिया। अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रनों का विशाल लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम के लिए केशव महाराज ने गेंदबाजी संभाली।

महाराज ने पहली गेंद डॉट फेंकी और दूसरी गेंद पर अनुभवी मोहम्मद नबी को आउट कर दिया। इसके बाद क्रीज पर आए रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर मैच में अफगानिस्तान की वापसी करा दी। आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, लेकिन केशव महाराज की गेंद पर गुरबाज कैच आउट हो गए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 4 रन से जीत लिया। अफगानिस्तान के लिए यह हार बेहद भावुक करने वाली रही, क्योंकि वे जीत के बेहद करीब आकर चूक गए।

DOUBLE SUPER OVER MATCH
DOUBLE SUPER OVER MATCH

DOUBLE SUPER OVER MATCH का हाल

इससे पहले, नियमित मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने बेहतरीन अर्धशतक जमाए, जिसकी मदद से टीम ने 187/5 का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 विकेट झटके। अफगानिस्तान की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। कगिसो रबाडा के इस ओवर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। दो नो-बॉल और एक छक्के के बाद अफगानिस्तान को 3 गेंदों पर केवल 2 रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर फजलहक फारूकी रन आउट हो गए, लेकिन एक रन पूरा होने से स्कोर बराबर हो गया और मुकाबला सुपर ओवर में खिंच गया।

ये भी पढ़िए-

IND vs PAK T20 WORLD CUP
IND vs PAK T20 WORLD CUP

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबले पर नया अपडेट, पाकिस्तान ने बॉयकॉट से ले लिया यू-टर्न

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular