HomeLatest Newsगोवा नाइट क्लब अग्निकांड: मैनेजर समेत 5 लोग गिरफ्तार, मरने वालों की...

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: मैनेजर समेत 5 लोग गिरफ्तार, मरने वालों की संख्या 25 पहुंची, उत्तराखंड के भी 5 युवक शामिल

GOA NIGHTCLUB FIRE: गोवा के पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई है, जिनमें क्लब के 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं। गोवा पुलिस ने क्लब चेन के मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। क्लब का संचालन बिना जरूरी दस्तावेजों और लाइसेंस के किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने आज पांचवीं गिरफ्तारी की। दिल्ली से क्लब के ऑपरेशन मैनेजर भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

GOA NIGHTCLUB FIRE
GOA NIGHTCLUB FIRE

GOA NIGHTCLUB FIRE: अधिकारियों पर गिरी गाज, पांच आरोपी रिमांड पर

पुलिस ने इससे पहले कार्रवाई करते हुए क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियान्शु ठाकुर को गिरफ्तार किया था। अदालत ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने लापरवाही के आरोप में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में पंचायत निदेशक सिद्धि तुषार हरलंकर, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तत्कालीन सदस्य सचिव डॉ. शमिला मोंटेइरो और अरपोरा-नागोआ गांव के तत्कालीन पंचायत सचिव रघुवीर बागकर शामिल हैं।

GOA NIGHTCLUB FIRE
GOA NIGHTCLUB FIRE

कजाकिस्तान की डांसर का बयान और डीजीपी का खुलासा

हादसे के वक्त क्लब में वीकेंड पार्टी चल रही थी। कजाकिस्तान की बेली डांसर क्रिस्टीना फ्लोर पर प्रस्तुति देने आईं थीं, तभी उनकी एंट्री के वक्त जलाए गए इलेक्ट्रिक पटाखों से पार्टी हॉल की सीलिंग में आग लग गई। क्रिस्टीना ने मीडिया को बताया कि किसी ने उन्हें धक्का देकर बेसमेंट में जाने से रोक दिया था, जिससे उनकी जान बच गई। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम सुरक्षित निकलने में कामयाब रही। वहीं, गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने जानकारी दी है कि आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर बनी रसोई से शुरू होकर दूसरे हिस्सों में फैली, इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से बरामद हुए हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई।

GOA NIGHTCLUB FIRE
GOA NIGHTCLUB FIRE

टिहरी के सतीश राणा की मौत, परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया

GOA NIGHTCLUB FIRE में जान गंवाने वाले 25 लोगों में 5 उत्तराखंड के निवासी थे। इनमें टिहरी गढ़वाल जिले के चाह गाडोलिया गांव के रहने वाले 24 वर्षीय सतीश राणा भी शामिल थे। सतीश अपने घर में कमाने वाले अकेले सदस्य थे और उन पर माता-पिता के साथ छोटे भाई की पढ़ाई की जिम्मेदारी थी। सतीश राणा का शव सोमवार शाम तक टिहरी गढ़वाल लाए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा सरकार से अनुरोध किया है कि प्रभावितों की पहचान कर उनके परिजनों की हर संभव सहायता की जाए। गोवा के मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि सभी प्रभावितों को आवश्यक चिकित्सा और प्रशासनिक सहयोग दिया जा रहा है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND HOMEGUARDS
UTTARAKHAND HOMEGUARDS

देहरादून में होमगार्ड्स स्थापना दिवस कार्यक्रम: सीएम धामी ने की मानदेय और सुविधाओं में बढ़ोतरी की घोषणाएं

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular