HomeEducationनोबेल पुरस्कार 2025: साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के विजेताओं की...

नोबेल पुरस्कार 2025: साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के विजेताओं की हुई घोषणा

NOBEL PRIZE 2025 की घोषणाएँ 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं। इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी​​​​​​​ के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को मिलेगा, उन्हें 10 करोड़ रुपये और गोल्ड मेडल मिलेगा। साहित्य क्षेत्र के का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी द्वारा दिया जाता है। अकादमी साहित्यिक योगदान और कृति की गुणवत्ता के आधार पर विजेताओं का चयन करती है। लास्जलो क्रास्नाहोरकाई की प्रसिद्ध किताबों पर  ‘सैटानटैंगो’ और ‘द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस’ पर फिल्में भी बन चुकी हैं। इससे पहले चिकित्सा (फिजियोलॉजी या मेडिसिन), भौतिकी और रसायन विज्ञान की श्रेणियों के विजेता घोषित हो चुके हैं, जबकि शांति और आर्थिक विज्ञान की घोषणाएँ अभी बाकी हैं। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

NOBEL PRIZE 2025
NOBEL PRIZE 2025

चिकित्सा विज्ञान (फिजियोलॉजी या मेडिसिन) का NOBEL PRIZE 2025

6 अक्टूबर 2025 को नोबेल पुरस्कार फिजियोलॉजी या मेडिसिन मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन सकागुची को संयुक्त रूप से दिया जायेगा। इन वैज्ञानिकों ने परिधीय इम्यून टॉलरेंस से संबंधित खोजों के लिए यह पुरस्कार जीता, जो इम्यून सिस्टम को शरीर पर हमला करने से रोकता है। उनकी खोजों ने कैंसर और ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज के लिए नई थेरेपी विकसित करने में मदद की है। बता दें कि चिकित्सा नोबेल पुरस्कार की घोषणा कारोलिन्स्का संस्थान, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा की जाती है।

NOBEL PRIZE 2025
NOBEL PRIZE 2025 (इमेज सोर्स- NOBEL PRIZE सोशल मीडिया)

भौतिकी

7 अक्टूबर 2025 को नोबेल पुरस्कार फिजिक्स जॉन मार्टिनिस, मिशेल डेविल और सारा सेबर को संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा। इन वैज्ञानिकों ने एक विद्युत सर्किट के साथ प्रयोग किए, जिसमें उन्होंने क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और क्वांटाइज्ड एनर्जी लेवल्स को इतने बड़े सिस्टम में प्रदर्शित किया जो हाथ में पकड़े जा सकें। यह खोज क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम कंप्यूटर और क्वांटम सेंसर्स जैसी अगली पीढ़ी की तकनीकों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। ये पुरस्कार स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा घोषित किए जाते हैं।

NOBEL PRIZE 2025
NOBEL PRIZE 2025 (इमेज सोर्स- NOBEL PRIZE सोशल मीडिया)

रसायन विज्ञान

8 अक्टूबर 2025 को नोबेल पुरस्कार केमिस्ट्री सुसुमु किटागावा, रिचर्ड रॉबसन और ओमार एम. यागी को संयुक्त रूप से दिया जायेगा। इन वैज्ञानिकों ने मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (एमओएफ) विकसित किए, जो अणुओं के बड़े गुहाओं वाले आणविक संरचनाएं हैं, जहां गैस और अन्य रसायन प्रवाहित हो सकते हैं। इनका उपयोग रेगिस्तानी हवा से पानी निकालने, कार्बन डाइऑक्साइड कैप्चर करने, विषाक्त गैसों को स्टोर करने और रासायनिक प्रतिक्रियाओं को उत्प्रेरित करने में किया जा रहा है। ये पुरस्कार भी स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा घोषित किए जाते हैं।

NOBEL PRIZE 2025
NOBEL PRIZE 2025 (इमेज सोर्स- NOBEL PRIZE सोशल मीडिया)

नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार की स्थापना 1895 में हुई थी और पहला पुरस्कार 1901 में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार वैज्ञानिक और आविष्कारक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की वसीयत के अनुसार दिया जाता है। शुरुआत में यह पुरस्कार केवल भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में दिया जाता था, लेकिन बाद में इसे अर्थशास्त्र के क्षेत्र तक बढ़ाया गया। बता दें कि शांति पुरस्कार का चयन नॉर्वे की नोबेल समिति करती है और विजेताओं को स्टॉकहोम के बजाय ओस्लो, नॉर्वे में सम्मानित किया जाता है। वहीं अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस द्वारा घोषित किया जाता है और इसे मूल नोबेल पुरस्कार के साथ बाद में जोड़ा गया था।

ये भी पढ़िए-

DEHRADUN SCIENCE FESTIVAL
DEHRADUN SCIENCE FESTIVAL

देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल, 12 से 14 नवंबर तक विज्ञान धाम में होगा आयोजन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular