HomeLatest Newsकेंद्रीय टीम ने किया आपदा से हुए नुकसान का आकलन, सीएम धामी...

केंद्रीय टीम ने किया आपदा से हुए नुकसान का आकलन, सीएम धामी से की मुलाकात

DISASTER MANAGEMENT IN UTTARAKHAND: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज भारत सरकार की इंटर मिनिस्ट्रीयल टीम ने सचिवालय में मुलाकात की। यह टीम उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई थी। केंद्रीय टीम ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा किया।  केंद्रीय टीम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आपदा में मृतकों के परिजनों और जिनके घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 5 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है, जिससे प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

DISASTER MANAGEMENT IN UTTARAKHAND
DISASTER MANAGEMENT IN UTTARAKHAND

DISASTER MANAGEMENT IN UTTARAKHAND: केंद्रीय टीम ने किया आपदा से हुए नुकसान का आकलन

साथ ही गर्भवती महिलाओं का पूरा डाटा जिला प्रशासन के पास उपलब्ध होना और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षित प्रसव के लिए लगातार संपर्क बनाए रखना एक बेहद अच्छी पहल है, जिसे अन्य राज्यों में भी अपनाया जा सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से जमीन का स्थायी नुकसान होता है, जहां दोबारा खेती या निर्माण करना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने प्रभावी कार्ययोजना की जरूरत बताई।

DISASTER MANAGEMENT IN UTTARAKHAND
DISASTER MANAGEMENT IN UTTARAKHAND

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील राज्य है। हर साल मानसून के दौरान यहां भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव जैसी गंभीर समस्याएं आती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूस्खलन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को मिलकर पूर्वानुमान प्रणाली को और मजबूत करना होगा। इस साल भारी बारिश की वजह से राज्य के कई इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। जनहानि के साथ ही संपत्तियों को भी काफी क्षति पहुंची है।

ये भी पढिये- 

UIDAI AADHAAR
UIDAI AADHAAR

व्हाट्सएप पर UIDAI ने शुरू की नई सुविधा, डाउनलोड कर सकेंगे आधार कार्ड

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular