HomeLatest Newsउत्तराखंड में अभी और बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की भारी...

उत्तराखंड में अभी और बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

UTTARAKHAND HEAVY RAIN FORECAST: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 29 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और देहरादून जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बिजली गिरने और आकाशीय गर्जना के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

UTTARAKHAND HEAVY RAIN FORECAST
UTTARAKHAND HEAVY RAIN FORECAST

30 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। इसी तरह 31 अगस्त को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में बहुत तेज बारिश का पूर्वानुमान है। 1 सितंबर को बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका है। वहीं 2 सितंबर को देहरादून, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं।

UTTARAKHAND HEAVY RAIN FORECAST
UTTARAKHAND HEAVY RAIN FORECAST

UTTARAKHAND HEAVY RAIN FORECAST: प्रशासन की तैयारी और अपील

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है। पुलिस, एसडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं। पहाड़ी इलाकों में यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते कई जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय अधिकारियों और आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़िये-

UTTARAKHAND CLOUDBURST
UTTARAKHAND CLOUDBURST

उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, रुद्रप्रयाग और चमोली में राहत-बचाव कार्य तेज

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular