HomeLatest Newsबोइंग ड्रीमलाइनर फिर विवादों में, तीन फ्लाइट्स में सामने आई तकनीकी खराबी...

बोइंग ड्रीमलाइनर फिर विवादों में, तीन फ्लाइट्स में सामने आई तकनीकी खराबी की घटनाएं

BOEING DREAMLINER TECHNICAL ISSUES: हाल के दिनों में बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों को लेकर लगातार चिंताजनक घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार को हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के बीच से ही वापस लौटना पड़ा। यह विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर मॉडल का था। फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित की गई, लेकिन इस घटना ने बोइंग विमानों की तकनीकी विश्वसनीयता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

BOEING DREAMLINER
BOEING DREAMLINER

BOEING DREAMLINER TECHNICAL ISSUES

रविवार को भी दो अन्य बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। लंदन से चेन्नई आ रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA35, जो कि बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर से संचालित थी, उसे उड़ान के दौरान फ्लैप फेल होने की तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। विमान ने दोपहर 1:16 बजे हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और डोवर के पास चक्कर लगाते हुए लगभग दो घंटे बाद उसे वापस हीथ्रो लौटना पड़ा।

BOEING DREAMLINER
BOEING DREAMLINER

इन घटनाओं के सिलसिले में अहमदाबाद में हाल ही में हुआ एक बड़ा विमान हादसा भी शामिल है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। 12 जून को बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने टेकऑफ के दो मिनट के भीतर ही क्रैश कर लिया, जिसमें पायलट, क्रू समेत कुल 242 लोगों में से 241 की जान चली गई थी। इस हादसे में केवल एक यात्री जीवित बचा, जिसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। यह घटना भारत के विमानन इतिहास में एक बड़े हादसे के रूप में दर्ज की गई है।

BOEING DREAMLINER
BOEING DREAMLINER

एक के बाद एक इस प्रकार की घटनाएं सामने आने से बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा और तकनीकी खामियों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। तकनीकी दृष्टि से अत्याधुनिक माने जाने वाले इन विमानों में लगातार तकनीकी गड़बड़ियों और सुरक्षा संबंधी खतरों का सामने आना न केवल यात्रियों के विश्वास को डगमगा रहा है, बल्कि एयरलाइनों और विमान निर्माता कंपनियों की जिम्मेदारी पर भी उंगली उठाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी रूप से उन्नत होने के बावजूद यदि किसी विमान में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, तो यह सीधे तौर पर रखरखाव की गुणवत्ता और उड़ान से पहले की जांच प्रक्रियाओं पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

ये भी पढिए-

AHMEDABAD PLANE CRASH
AHMEDABAD PLANE CRASH

गुजरात एयर क्रैश के बाद जारी है मलबा हटाने और सैंपलिंग का काम, 265 शव लाए गए सिविल अस्पताल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular