HomeLatest Newsअहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर पीएम मोदी का भोपाल दौरा, कई...

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर पीएम मोदी का भोपाल दौरा, कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ

PM MODI IN BHOPAL: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से लगभग एक लाख महिलाओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने इस महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके सुशासन और समाज सेवा की सराहना की और उन्हें महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया।

PM MODI IN BHOPAL
PM MODI IN BHOPAL

PM MODI IN BHOPAL: कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के लिए कई बड़ी विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की। उन्होंने सतना और दतिया हवाई अड्डों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिससे राज्य में अब कुल आठ हवाई अड्डे हो गए हैं। इसके अलावा इंदौर मेट्रो परियोजना का शुभारंभ भी हुआ, जिससे शहर के यातायात में सुधार की उम्मीद है। उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे 29 किलोमीटर लंबे घाटों के निर्माण की आधारशिला भी रखी गई। दतिया से भोपाल के बीच उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा की भी घोषणा की गई, जिसमें यात्रियों को सिर्फ 999 रुपये में हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी।

PM MODI IN BHOPAL
PM MODI IN BHOPAL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब भारत गोली का जवाब गोले से देगा। उन्होंने कहा कि ‘सिंदूर’ अब केवल नारी शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत के शौर्य का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जब आतंकवादियों ने देश की नारी शक्ति को चुनौती दी, तब यह चुनौती उनके लिए काल साबित हुई। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने आतंक के खिलाफ सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसकर हमला किया और दुश्मन के घर में मौजूद आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया।

PM MODI IN BHOPAL
PM MODI IN BHOPAL

बता दें कि महासम्मेलन की पूरी व्यवस्था महिला अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की देखरेख में हुई। बीजेपी ने आयोजन के लिए 31 महिला टीमों का गठन किया, जिनमें प्रत्येक में 20 से 40 महिलाएं थीं। इन टीमों ने पार्किंग, पानी, सजावट, मीडिया समन्वय जैसी सभी व्यवस्थाएं संभालीं। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को भव्य रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 21 से 31 मई तक एक विशेष अभियान चलाया।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अभियान की समीक्षा की और ‘अहिल्या रूपेण संस्थिता’ नामक नाट्य पुस्तिका का विमोचन किया, जिसे लेखिका साधना बलवटे ने लिखा है।

ये भी पढिए-

VALMIK THAPAR
VALMIK THAPAR

वन्यजीव कंजर्वेशनिस्ट और लेखक वाल्मिक थापर का निधन, टाइगर मैन के नाम से जाने जाते थे

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular