UTTARAKHAND WEATHER: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बौछारें भी पड़ी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अगले छह दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए गरज-चमक के साथ तेज बौछारों और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बिजली चमकने और बादल गरजने की भी संभावना है।

UTTARAKHAND WEATHER: सभी 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
राज्य के सभी 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 29 मई को भी बारिश की संभावना है, खासकर कुमाऊं मंडल और मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 मई को पर्वतीय जिलों में कई जगहों पर और मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। 31 मई को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जून की शुरुआत भी बारिश के साथ होगी और 1 और 2 जून को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के मौसम पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

चारधाम यात्रा के चलते तीर्थयात्रियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि चारों धामों में तापमान बहुत कम है। तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़े पहनकर ही यात्रा करें। वहीं देहरादून, ऊधमसिंह नगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी जैसे शहरों में भी तापमान सामान्य बना रहेगा। प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। राज्य में लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सीएस आनंद बर्द्धन ने ली सचिव समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

