HomeLatest Newsउत्तराखंड में विभागीय दायित्वधारियों की दूसरी लिस्ट जारी, यहाँ जानिए किसे क्या...

उत्तराखंड में विभागीय दायित्वधारियों की दूसरी लिस्ट जारी, यहाँ जानिए किसे क्या दायित्व मिला?

UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के 18 और वरिष्ठ नेताओं को सरकार में विभागीय दायित्व सौंपे हैं। शुक्रवार देर रात इन नामों की सूची जारी की गई। इससे पहले 20 कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी जा चुकी थीं। इस तरह अब तक कुल 38 बीजेपी नेताओं को अलग-अलग परिषदों और समितियों में दायित्वधारी बनाया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन नियुक्तियों को अंजाम दिया गया है। सरकार का मानना है कि इन विभागीय दायित्वों से जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार बढ़ेगी और योजनाओं की निगरानी भी ज्यादा प्रभावी तरीके से हो सकेगी।

UTTARAKHAND POLITICS
UTTARAKHAND POLITICS

UTTARAKHAND POLITICS: किसे क्या दायित्व मिला 

दूसरी सूची जारी होने के बाद अब प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चा भी तेज हो गई है। अब सबकी निगाहें प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और संभावित कैबिनेट विस्तार पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में भाजपा राज्य संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं:(UTTARAKHAND POLITICS)

बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
गीताराम गौड़ – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
डॉ. जयपाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
देशराज कर्णवाल – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
अजीत चौधरी – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग


प्रताप सिंह पंवार – उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
जगत सिंह चौहान – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
गीता रावत – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
शंकर कोरंगा – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
महेश्वर सिंह महरा – उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
सरदार मनजीत सिंह – सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
नवीन वर्मा – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
अशोक नब्याल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

ये भी पढिए-

CS ANAND BARDHAN
CS ANAND BARDHAN

मलिन बस्तियों के पुनर्वास और रिस्पना-बिंदाल के पुनर्जीवीकरण को लेकर बैठक, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular