HomeLatest Newsभारत का पहला स्वदेशी AI मॉडल 8 से 10 महीनों में होगा...

भारत का पहला स्वदेशी AI मॉडल 8 से 10 महीनों में होगा लॉन्च, ChatGPT और DeepSeek को देगा टक्कर

INDIAN AI MODEL: भारत जल्द ही अपना पहला स्वदेशी जनरेटिव AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मॉडल लॉन्च करने जा रहा है। केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि यह मॉडल अगले 8 से 10 महीनों में तैयार हो जाएगा। सरकार ने इस परियोजना के लिए 10 कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है और 18,693 हाई-एंड GPU पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। भारत का यह AI मॉडल OpenAI के ChatGPT और चीन के DeepSeek को टक्कर देगा। भारत सरकार इस AI मॉडल को देश की भाषाई और सांस्कृतिक जरूरतों के हिसाब से विकसित कर रही है। यह कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा और देश की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित होगा।

INDIAN AI MODEL
INDIAN AI MODEL

INDIAN AI MODEL की है तैयारी 

IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “भारत अपने स्वदेशी AI मॉडल के जरिए दुनिया में एक नई पहचान बनाएगा। यह न केवल भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए अनुकूल होगा बल्कि इसे विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सकेगा।” सरकार ने AI डेवलपमेंट के लिए 18,693 हाई-एंड GPU (Graphics Processing Units) की व्यवस्था की है, जो पहले तय किए गए 10,000 GPU से काफी अधिक हैं। इनमें 12,896 Nvidia H100 और 1,480 Nvidia H200 GPU शामिल हैं। ये सभी एडवांस्ड AI मॉडल्स को ट्रेन करने में मदद करेंगे।

INDIAN AI MODEL
INDIAN AI MODEL

सुरक्षित एआई माहौल बनाने की कोशिश

AI कंप्यूट फैसिलिटी का उद्देश्य स्टार्टअप्स, रिसर्चर्स और इंडस्ट्री को सस्ती और तेज AI प्रोसेसिंग सुविधा देना है। सरकार ने GPU एक्सेस को साझा करने की सुविधा भी दी है ताकि छोटे स्टार्टअप्स और संस्थानों को भी इसका लाभ मिल सके। भारत सरकार ने AI सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए DeepSeek जैसे विदेशी AI मॉडल्स को भारत में होस्ट करने की योजना बनाई है। इससे यूजर्स का डेटा देश में ही सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा, सरकार एक AI सुरक्षा संस्थान बनाने की भी योजना बना रही है। यह संस्थान हब-एंड-स्पोक मॉडल पर काम करेगा, जिसमें कई संस्थान मिलकर AI से जुड़े सुरक्षा उपायों और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क पर काम करेंगे।

ये भी पढिए-

AADHAAR

आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी, 14 जून 2025 तक फ्री अपडेट कर सकते हैं

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular