UTTARAKHAND UNIFORM CIVIL CODE: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इस दिशा में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने यूसीसी पोर्टल की संचालन क्षमता जांचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस प्रक्रिया के तहत 3500 से अधिक डमी आवेदनों के जरिए पंजीकरण किया गया, जिनमें से 200 पर रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार ने कार्रवाई भी की। मॉक ड्रिल के दौरान यूसीसी पोर्टल पर 7728 अधिकारियों की आईडी बनाई गई।

UTTARAKHAND UNIFORM CIVIL CODE: तकनीकी सक्षमता परखी गई
इस प्रक्रिया के दौरान आधार-सक्षम पंजीकरण में मामूली तकनीकी दिक्कतें सामने आईं, जैसे ओटीपी जनरेट होने में देरी, जिन्हें तुरंत ठीक कर लिया गया। अब 24 जनवरी को एक और मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जो सीएससी स्तर पर होगी। आईटीडीए के अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास पोर्टल की तकनीकी सक्षमता और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। मॉक ड्रिल के माध्यम से पोर्टल के वर्कफ्लो को और प्रभावी बनाने में मदद मिली है। साथ ही पंजीकरण से लेकर अंतिम स्वीकृति तक की प्रक्रिया को तेज़ और सरल बनाने पर भी काम किया जा रहा है।

उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी नियमावली को मंजूरी दी, लागू होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
WhatsApp Group
Join Now

