HomeLatest Newsबच्चों के साथ विराट और अनुष्का पहुंचे प्रेमानंद महाराज के सत्संग में

बच्चों के साथ विराट और अनुष्का पहुंचे प्रेमानंद महाराज के सत्संग में

PREMANAND JI MAHARAJ: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के सत्संग में पहुंचे। इस दौरान विराट और अनुष्का ने महाराज जी से आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया। अनुष्का ने महाराज जी से अपनी भक्ति यात्रा और व्यक्तिगत सवाल साझा किए। महाराज जी ने दोनों को उनके जीवन और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण उपदेश दिए। सत्संग के दौरान महाराज जी ने विराट को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और अभ्यास के साथ ईश्वर का स्मरण करना भी जरूरी है। उन्होंने विराट के खेल को पूजा का एक रूप बताया और कहा कि नेक कर्म करना ही असली भक्ति है।

PREMANAND JI MAHARAJ
PREMANAND JI MAHARAJ

PREMANAND JI MAHARAJ ने दिया ये मंत्र

विराट ने महाराज जी से असफलता को संभालने के बारे में पूछा, जिस पर उन्हें गीता के श्लोक से प्रेरणा दी गई कि धैर्य और समर्पण के साथ आगे बढ़ने से सफलता निश्चित होती है। अनुष्का ने भक्ति और प्रेम के महत्व पर चर्चा की और कहा कि भक्ति से बढ़कर कुछ भी नहीं है।  उन्होंने यह भी सलाह दी कि अपने ईष्ट का नाम जपने से जीवन के सारे कठिनाइयां दूर हो सकती हैं।  विराट और अनुष्का की इस आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने उनकी भक्ति और समर्पण की सराहना की है।

ये भी पढिए-

VARUN AARON
VARUN AARON

भारत के इस तेज गेंदबाज ने लिया रिटायरमेंट, 150 से ज्यादा की स्पीड से डालता था गेंद

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular