HomeLatest Newsतिरुपति मंदिर में मची भगदड़, वैकुंठ द्वार दर्शन के दौरान 6 श्रद्धालुओं...

तिरुपति मंदिर में मची भगदड़, वैकुंठ द्वार दर्शन के दौरान 6 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल

TIRUPATI TEMPLE STAMPEDE: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना विष्णु निवासम के पास उस काउंटर के पास हुई जहां वैकुंठ एकादशी सर्वदर्शन टोकन जारी किए जा रहे थे। ये हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट बांटे जा रहे थे। मंदिर प्रशासन ने 91 काउंटर खोल रखे थे, लेकिन यहां करीब 4,000 श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान, लाइन में खड़ी एक महिला अचानक बेहोश हो गई। उसे बाहर निकालने के लिए गेट खोलते समय भगदड़ मच गई।

TIRUPATI TEMPLE STAMPEDE
TIRUPATI TEMPLE STAMPEDE

TIRUPATI TEMPLE STAMPEDE: भीड़ प्रबंधन की कमी हादसे का मुख्य कारण?

घटना के बाद तिरुपति मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भीड़ प्रबंधन की कमी इस हादसे का मुख्य कारण हो सकती है। हालांकि, मंदिर प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद तिरुपति में श्रद्धालुओं के बीच गम और गुस्से का माहौल है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं, मंदिर प्रशासन ने कहा है कि वैकुंठ द्वार दर्शनम की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

TIRUPATI TEMPLE STAMPEDE
TIRUPATI TEMPLE STAMPEDE

पीएम ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बात कर घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक जताते हुए कहा, “तिरुपति में हुई भगदड़ की घटना से गहरा दुख पहुंचा है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं।” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “तिरुपति में भगदड़ बेहद दुखद है।(TIRUPATI TEMPLE STAMPEDE)

ये भी पढिए-

TORRES SCAM NEWS
TORRES SCAM NEWS

मुंबई में पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, निवेशकों के करोड़ों रुपयों का हुआ नुकसान

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular