HomeLatest Newsदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को आएंगे...

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

DELHI ELECTIONS 2025 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह चुनाव सिंगल फेज में 5 फरवरी को होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राजधानी में डेढ़ करोड़ से अधिक वोटरों के लिए कुल 33 हजार बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी की थी। इस सूची के अनुसार, दिल्ली में कुल 1,55,24,858 मतदाता हैं। इनमें 85,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिलाएं और 1,261 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार लगभग 2 लाख युवा मतदाता (18 से 19 वर्ष के) पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

DELHI ELECTIONS 2025
DELHI ELECTIONS 2025

DELHI ELECTIONS 2025: दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, इसलिए नई सरकार के गठन के लिए यह चुनाव 23 फरवरी से पहले कराए जा रहे हैं। चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसका मतलब है कि अब चुनाव खत्म होने और नतीजे आने तक सरकारी मशीनरी चुनाव आयोग के नियंत्रण में रहेगी। चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।

ये भी पढिए-

DELHI ELECTIONS 2025
DELHI ELECTIONS 2025

दिल्ली चुनाव 2025 में बीजेपी की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा और आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular