UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में बढ़ती ठंड के साथ मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई इलाकों में आज बारिश और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में आज बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून में भी आसमान बादलों से ढका रहेगा। यहां आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: कुमाऊँ में मौसम के हाल
कुमाऊं क्षेत्र में भी मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। हल्द्वानी और तराई के इलाकों में घने कोहरे ने जनजीवन पर असर डाला है। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शाम और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जबकि दिन में हल्की धूप से कुछ राहत मिल रही है।

तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। साथ ही प्रदेश के निचले इलाकों में हल्की बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा। प्रदेश के लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।(UTTARAKHAND WEATHER UPDATE)

फर्जी आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वालों पर होगी कार्यवाई, राशन कार्ड से पते का होगा वेरीफिकेशन
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

