/ Mar 04, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
MARUTI SHARE PRICE: देश की प्रमुख यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के शेयरों में आज 3 % से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। दिसंबर 2024 में कंपनी ने 30% अधिक गाड़ियां बेची। आज बीएसई पर शेयर का उच्चतम स्तर ₹11,210 प्रति शेयर रहा और दोपहर 2:34 बजे यह ₹312.8 की बढ़त के साथ ₹11,179.7 पर कारोबार कर रहा था। कंपनी के अनुसार दिसंबर 2024 में कुल 1,78,248 यूनिट्स बेची गईं, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 1,37,551 यूनिट्स था। कंपनी के मुताबिक, दिसंबर में बेची गई कुल यूनिट्स में 1,32,523 यूनिट्स घरेलू बाजार में, 8,306 यूनिट्स अन्य ओईएम को और 37,419 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।

घरेलू यात्री वाहन बिक्री में कंपनी ने 1,30,117 यूनिट्स दर्ज कीं, जो दिसंबर 2023 में बेची गई 1,04,778 यूनिट्स की तुलना में 24.18% की वृद्धि है। वहीं, कंपनी का निर्यात 37,419 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल के 26,884 यूनिट्स के मुकाबले 39.19% अधिक है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में 1,37,551 यूनिट्स की तुलना में इस बार 29.6% की सालाना वृद्धि दर्ज की। विश्लेषकों ने कंपनी की बिक्री 1,71,500 यूनिट्स होने का अनुमान लगाया था, जिसे मारुति ने पार कर लिया।

IREDA के शेयर में उछाल, पांच दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज वृद्धि
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.