HomeLatest NewsIREDA के शेयर में उछाल, पांच दिनों की लगातार गिरावट के बाद...

IREDA के शेयर में उछाल, पांच दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज वृद्धि

IREDA SHARE PRICE: आज भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी यानि इरेडा के शेयर की कीमत में 3.50% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसका भाव ₹217.24 पर पहुँच गए हैं। यह वृद्धि पिछले पांच दिनों की लगातार गिरावट के बाद आई, जिससे निवेशकों में सकारात्मकता और भरोसा देखा गया। हालांकि, यह अभी भी अपने 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन के मूविंग एवरेज से नीचे है। आज के सत्र में IREDA का प्रदर्शन सेंसेक्स से बेहतर रहा। IREDA के शेयर ने जहां 3.50% की बढ़ोतरी दिखाई, वहीं सेंसेक्स में 0.13% की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

IREDA SHARE PRICE
IREDA SHARE PRICE

IREDA SHARE PRICE: 71 लाख से अधिक शेयरों का लेनदेन

बता दें कि बीते एक महीने में IREDA के शेयर में 1.39% की गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स ने 1.52% का नुकसान झेला है।  IREDA के शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹310.00 और न्यूनतम स्तर ₹95.55 रहा है। आज के कारोबार में IREDA के 71 लाख से अधिक शेयरों का लेनदेन हुआ, जो यह दर्शाता है कि निवेशकों की इसमें रुचि लगातार बनी हुई है। कंपनी का वर्तमान बाजार पूंजीकरण लगभग ₹54,024 करोड़ है। यह इसे भारत की वित्तीय और ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शामिल करता है।

IREDA SHARE PRICE
IREDA SHARE PRICE

क्या करती है इरेडा?

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) भारत सरकार की एक प्रमुख सार्वजनिक कंपनी है, जो देश में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह कंपनी सौर, पवन, बायोमास, लघु जलविद्युत और अन्य नवाचारी ऊर्जा स्रोतों से संबंधित परियोजनाओं के लिए ऋण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। IREDA की स्थापना 1987 में हुई थी और यह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के तहत काम करती है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। IREDA ने अब तक कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को वित्तीय सहायता देकर भारत के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढिए-

CARRARO INDIA
CARRARO INDIA

शेयर मार्केट में कैरारो इंडिया का आईपीओ कमजोर शुरुआत के साथ लिस्ट हुआ

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular