WTC: भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को सोमवार को मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 185 रन की हार से बड़ा झटका लगा। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है, और अब केवल एक मैच बचा है, जो सिडनी में खेला जाएगा। इस हार के बाद भारत 55.89 प्रतिशत की पेसेंटेज के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 58.89 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।

WTC: ये बन रहे हैं समीकरण
इससे पहले रविवार को साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। अब भारत के पास फाइनल में जगह बनाने का मौका है, लेकिन इसके लिए उसे कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए सिडनी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। इसके बाद भारत की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका के आगामी दो टेस्ट मैचों पर होगी। अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैच हार जाता है, तो भारत को फाइनल में जगह मिल सकती है।

WhatsApp Group
Join Now

