HomeLatest Newsमेलबर्न टेस्ट में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की...

मेलबर्न टेस्ट में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

IND vs AUS TEST: ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत को 184 रन से हरा दिया है। भारत को जीत के लिए 340 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 155 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया को यह लक्ष्य आज ही मिला था, लेकिन वे तीन सत्र भी नहीं खेल सके और 11 बल्लेबाज आउट हो गए। मेलबर्न में यह भारतीय टीम की 13 साल बाद टेस्ट मैच में हार है। इससे पहले भारत को 2011 में यहां हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
IND vs AUS TEST
IND vs AUS TEST

IND vs AUS TEST में भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

भारत के बल्लेबाजों का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी। यशस्वी जायसवाल (84 रन) को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रोहित शर्मा (9), केएल राहुल (0) और विराट कोहली (5) दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। यशस्वी ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर 88 रन की साझेदारी की और भारत को शुरुआती झटकों से उबारा। इसके बाद जडेजा और रेड्डी के विकेट भी जल्दी-जल्दी गिर गए।  ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए और कुल तीन विकेट अपने नाम किए। मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन और ट्रैविस हेड ने एक-एक विकेट लिया

ये भी पढिए-

IND vs AUS TEST
IND vs AUS TEST

मेलबर्न टेस्ट में तीसरे दिन दिन भारत का स्कोर नौ विकेट पर 358 रन, नीतीश रेड्डी का पहला शतक

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular