DAM CAPITAL IPO: डैम कैपिटल एडवाइजर्स का आईपीओ निवेशकों के लिए शानदार मौका बनकर आया है। यह आईपीओ 19 दिसंबर 2024 को खुला और आज निवेश का अंतिम दिन है। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए लगभग ₹840.25 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा। शेयर का प्राइस बैंड ₹269 से ₹283 प्रति शेयर तय किया गया, और निवेशकों के लिए न्यूनतम 53 शेयरों का लॉट साइज निर्धारित किया गया। इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

DAM CAPITAL IPO में मिल सकता है इतना रिटर्न
ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) के अनुसार, यह शेयर अपने अपर प्राइस बैंड ₹283 के मुकाबले ₹160 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि अगर निवेशकों को अलॉटमेंट मिलता है, तो उन्हें लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने प्रमुख एंकर निवेशकों से ₹251.48 करोड़ जुटाए हैं। इन निवेशकों में नोमुरा, गोल्डमैन सैक्स, एचएसबीसी, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और कोटक म्यूचुअल फंड जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

क्या करती है डैम कैपिटल एडवाइजर्स?
WhatsApp Group
Join Now


