UTTARAKHAND MUNICIPAL ELECTIONS: उत्तराखंड में 23 जनवरी 2025 को नगर निकाय चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को चुनाव की अधिसूचना जारी की, जिसके बाद प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। इस चुनाव में 100 नगर निकायों (11 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायतें) के लिए मतदान होगा, जबकि 7 नगर निकायों में चुनाव नहीं होंगे। 23 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 25 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

UTTARAKHAND MUNICIPAL ELECTIONS: ये हैं चुनावों का पूरा कार्यक्रम
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की तिथि 27 से 30 दिसंबर 2024 तक होगी, इसके बाद नामांकन की जांच 31 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक की जाएगी। नाम वापसी की प्रक्रिया 2 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और चुनाव चिह्न आवंटन 3 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इन नगर निकायों में कुल 30,63,143 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 15,79,789 पुरुष, 14,82,809 महिलाएं और 545 अन्य मतदाता हैं।

पीलीभीत में पंजाब-यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आतंकवादी ढेर
चुनाव बैलेट पेपर से होंगे
WhatsApp Group
Join Now

