HomeLatest NewsUIDAI ने बढ़ाई फ्री आधार अपडेट सेवा की समय सीमा, इस दिन...

UIDAI ने बढ़ाई फ्री आधार अपडेट सेवा की समय सीमा, इस दिन तक रहेगी स्कीम

UIDAI AADHAAR UPDATE: आधार कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए मुफ्त ऑनलाइन दस्तावेज़ अपलोड करने की सुविधा की अवधि को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। पहले यह सेवा 14 जून 2024 तक उपलब्ध थी, जिसे बाद में 14 सितंबर 2024 तक और फिर 14 दिसंबर 2024 तक बढ़ाया गया था।

UIDAI AADHAAR UPDATE
UIDAI AADHAAR UPDATE

UIDAI AADHAAR UPDATE: ट्वीट के माध्यम से दी गई जानकारी

UIDAI ने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा, “UIDAI ने मुफ्त ऑनलाइन दस्तावेज़ अपलोड की सुविधा 14 जून 2025 तक बढ़ा दी है, जिससे लाखों आधार नंबर धारकों को लाभ मिलेगा। यह सुविधा केवल #myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। UIDAI आधार धारकों से आग्रह करता है कि वे अपने दस्तावेज़ अपडेट रखें।”

UIDAI AADHAAR UPDATE
UIDAI AADHAAR UPDATE

ये है पूरा प्रोसीजर

आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार स्व-सेवा पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको दस्तावेज़ अपडेट सेक्शन में जाकर अपनी जानकारी की समीक्षा करनी होगी और संबंधित दस्तावेज़ की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिसका उपयोग आप अपने आधार अपडेट की स्थिति की ट्रैकिंग के लिए कर सकते हैं।

UIDAI AADHAAR UPDATE
UIDAI AADHAAR UPDATE

यदि आपके आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डेटा, जैसे कि फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो, को अपडेट करना है, तो इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। बच्चों के लिए विशेष रूप से ध्यान रखना आवश्यक है कि यदि आपने उनके लिए आधार कार्ड तब बनवाया था जब वे पांच साल से कम थे, तो आपको उनके बायोमेट्रिक रिकॉर्ड को कम से कम दो बार अपडेट करवाना होगा – पहली बार जब वे पांच साल के होते हैं और दूसरी बार जब वे 15 साल के हो जाते हैं।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND CRICKET SCAM
UTTARAKHAND CRICKET SCAM

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन पर 25 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप, जांच जारी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular